फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संजय सिंह का आरोप : यूपी में जल जीवन मिशन में 30 हजार करोड़ का घोटाला, ब्लैक लिस्ट कंपनी को दिया काम

Sun, 08 Aug 2021 06:43 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ

सार

संजय सिंह ने कहा कि प्रदेश में 1 लाख 20 हजार करोड़ रुपये की इस योजना में राज्य और केंद्र सरकार का शेयर आधा-आधा है। पूरे मिशन को तीन वित्त वर्ष में पूरा किया जाना है, पर साल 2020-21 में जमीन पर कोई काम नहीं हुआ है।
विज्ञापन
आप नेता संजय सिंह - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आम आदमी पार्टी के यूपी प्रभारी और राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने यूपी में जल जीवन मिशन में 30 हजार करोड़ रुपये के घपले का आरोप लगाया है। उन्होंने रविवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि यूपी में इस मिशन में ऐसी कंपनियों से काम कराया गया जो कई राज्यों में ब्लैक लिस्ट हैं। उन्होंने कहा कि पानी पिलाना पुण्य का काम है, पर इसमें भी बड़ा घोटाला किया गया।

विज्ञापन


संजय सिंह ने कहा कि प्रदेश में 1 लाख 20 हजार करोड़ रुपये की इस योजना में राज्य और केंद्र सरकार का शेयर आधा-आधा है। पूरे मिशन को तीन वित्त वर्ष में पूरा किया जाना है, पर साल 2020-21 में जमीन पर कोई काम नहीं हुआ है। जो भी काम हो रहे हैं, उसमें करोड़ों की कमीशनबाजी और घोटालों की कलई खुलने लगी है। उन्होंने इस घपले को लेकर जल शक्ति मंत्री महेंद्र सिंह पर भी गंभीर आरोप लगाए।

संजय सिंह ने कहा कि उड़ीसा, मध्य प्रदेश, पश्चिम बंगाल, झारखंड, पंजाब, हिमाचल, छत्तीसगढ़, जम्मू कश्मीर के साथ ही सेना ने भी जिस कंपनी को घटिया पाइप सप्लाई करने की वजह से ब्लैक लिस्ट कर दिया, उसे यूपी में करोंड़ों की पाइप सप्लाई का काम दिया गया। मिशन के ही एक अधिकारी ने इस पूरे मामले की जांच झांसी के जिला प्रशासन को सौंपी है। आप नेता का दावा है कि यूनिट के एक को-आर्डिनेटर ने भी अपनी रिपोर्ट में इस कंपनी के पाइप को बेहद घटिया और मानक के विरुद्ध बताया।
विज्ञापन


सीएंडडीएस ने भी अपनी जांच में पाइपों को बेहद घटिया बताया है। सेंट्रल इकोनॉमिक इंटेलिजेंस ब्यूरो ने भी लिखा है कि ये कंपनी बोगस इंवेस्टमेंट कराती है। फर्जी शेल कंपनी बनाती है। संजय सिंह ने कहा कि योजना से जुड़े इंजीनियर और अधिकारियोंने इसी ब्लैक लिस्ट कंपनी से पाइप खरीद करने का ऑर्डर तक जारी किया। बीजेपी के विधायक भी इस कंपनी के खिलाफ शिकायत कर चुके हैं।

संजय सिंह ने कहा कि इस मिशन में अयोध्या, आगरा और कानपुर में 30 से 40 प्रतिशत की ज्यादा दरों पर काम कराए गए हैं। उन्होंने थर्ड पार्टी इंस्पेक्शन पर भी सवाल खड़े किए। उन्होंने कहा कि सरकार जल जीवन मिशन के घोटाले पर चुप नहीं बैठेगी। सीबीआई या हाईकोर्ट की निगरानी में एसआईटी जांच होनी चाहिए। अगर एक हफ्ते में ऐसा नहीं किया गया तो आम आदमी पार्टी पूरे प्रदेश में आंदोलन करेगी। प्रेसवार्ता में प्रदेश अध्यक्ष सभाजीत सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष सरबजीत सिंह मक्कड़, प्रदेश प्रवक्ता महेंद्र सिंह, हरिशंकर पांडेय भी मौजूद रहे ।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें