लखनऊ। कृषि भवन में सोमवार को आयोजित श्रीराम उत्सव कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रदेश सरकार के संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह ने कहा कि सनातन धर्म और हमारी संस्कृति विश्व की धरोहर है। देश ही नहीं, दुनिया भी हमारी संस्कृति की कायल है। महाकुंभ सनातन संस्कृति का सबसे बड़ा प्रमाण है।
संस्कृति मंत्रालय व राम बहादूर सिंह भदोरिया ट्रस्ट के सहयोग से आयोजित इस कार्यक्रम में 500 दिव्यांगजनों एवं पत्रकारों को सम्मानित भी किया गया। उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार दिव्यांगजनों के हित के लिए प्रतिबद्ध है। इसके लिए लगातार काम कर ही है। ट्रस्ट के प्रमुख रामकृपाल सिंह भदौरिया के जन्मदिन पर मंत्री ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
इस दौरान आईसना के अध्यक्ष शिव शंकर त्रिपाठी, प्रेस काउंसिल ऑफ इंडिया की सदस्य आरती त्रिपाठी, लालजी, महामंडलेश्वर अरुणा, मनोज रघुवंशी, अजय अग्रवाल, भारत दीक्षित व अन्य शामिल हुए।