लखनऊ। लालबाग स्थित क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय में मंगलवार को रोजगार मेला लगेगा। यहां क्षेत्रीय व राष्ट्रीय स्तर की पांच कंपनियां 400 पदों पर भर्ती करेंगी। खास बात यह है कि ज्यादातर भर्तियां लखनऊ व आसपास के जिलों के लिए ही होंगी।
क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय की ओर से जारी अधिसूचना के मुताबिक, रोजगार मेले में वीविंग, पेटीएम, एममल्टी स्किल जॉयस प्रा.लि., इंस्टा ह्यूमन मैनेजमेंट, कस्टमर सपोर्ट एक्यूसेटिव प्रा. लि. कंपनियां अलग-अलग पदों पर अभ्यर्थियों का चयन करेंगी। अभ्यर्थी अपने दस्तावेज के साथ क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय में सुबह 10 से प्रतिभाग करेंगे।
लखनऊ मंडल के सहायक निदेशक सूर्यकांत कुमार ने बताया कि इंटरमीडिएट, स्नातक व डिप्लोमा की योग्यता रखने वाले 18 से 35 वर्ष आयु के युवा रोजगार मेले में प्रतिभाग कर सकते हैं। रोजगार मेले में शामिल होने से पहले संगम पोर्टल पर पंजीकरण जरूरी है। जिन अभ्यर्थियों का पंजीकरण नहीं है वे रोजगार संगम पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। अधिक जानकारी के क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय के सहायक रूम में संपर्क किया जा सकता है।