फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amar Ujala Samwad 2025 : दो दिवसीय आयोजन आज से, सीएम योगी करेंगे प्रदेश की विकास की बात; होंगे ये मेहमान

Thu, 17 Apr 2025 07:21 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

Amar Ujala Samwad Lucknow 2025: अमर उजाला का संवाद कार्यक्रम आज से गोमती नगर के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में शुरू होगा। दो दिन के इस आयोजन में अलग-अलग क्षेत्र के विशेषज्ञ शामिल होंगे।
विज्ञापन
अमर उजाला संवाद 2025 - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमर उजाला संवाद में आज से दो दिन तक बात होगी तेजी से आगे बढ़ते देश के साथ वैश्विक पटल पर छाप छोड़ते उत्तर प्रदेश के विकास की। बात होगी प्रदेश के विकास पथ पर बढ़ने में महिला शक्ति के योगदान की। इस बातचीत में देश की नामचीन हस्तियां शामिल होंगी। संवाद का शुभारंभ लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान, गोमतीनगर में सुबह 10 बजे से होगा। इसमें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ प्रदेश के विकास का खाका खींचेंगे और संवाद के लिए मंच पर रहेंगे।

विज्ञापन


उद्घाटन सत्र के बाद शिक्षाविद् प्रोफेसर अनिल सहस्रबुद्धे, हेल्थ गुरु डॉ. मिकी मेहता, अंतरराष्ट्रीय रेत कलाकार सुदर्शन पटनायक, अंतरराष्ट्रीय कलाकार शिखा शर्मा और यूपीसीडा के सीईओ आईएएस मयूर माहेश्वरी मौजूद रहेंगे। बॉलीवुड अभिनेता इमरान हाशमी, अभिनेत्री नुसरत भरूचा व जूही बब्बर सोनी लोगों से रूबरू होंगी।
पहले दिन के संवाद में बॉलीवुड डायरेक्टर विशाल फुरिया शायर अजहर इकबाल के साथ ही आलंपियन बॉक्सर विजेंदर सिंह, वर्ल्ड चैंपियन बॉक्सर निखत जरीन भी मौजूद रहेंगी। आध्यात्मिक गुरु अनिरुद्धाचार्य अपनी बात रखने के साथ ही लोगों के सवालों के जवाब भी देंगे। 
विज्ञापन


शौर्य की गाथाओं से सजेगी शाम
संवाद के पहले दिन की शाम शौर्य और मनोरंजन की गाथाओं से ओतप्रोत होगी। कीर्ति चक्र से सम्मानित बीएसएफ कमांडेंट नरेंद्र धर दुबे शौर्य और पराक्रम की गाथाओं के साथ लोगों से रूबरू होंगे। वहीं, इमरान हाशमी और फिल्म निर्देशक तेजस देओस्कर बताएंगे कि फिल्मी कहानियां कितनी सच्ची होती हैं।

17  अप्रैल को ये शख्सियतें होंगी शामिल

  • मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
  • कैबिनेट मंत्री रजनी तिवारी
  • शिक्षाविद् प्रो. अनिल सहस्रबुद्धे
  • केंद्रीय कैबिनेट मंत्री जितिन प्रसाद
  • हेल्थगुरु डॉ. मिक्की मेहता
  • अंतरराष्ट्रीय सैंड आर्टिस्ट सुदर्शन पटनायक
  • बॉलीवुड फिल्म निर्देशक विशाल फुरिया
  • फिल्म निर्देशक तेजस प्रभा विजय देवस्कर
  • फिल्म अभिनेता इमरान हाशमी
  • अभिनेत्री नुसरत भरूचा
  • अभिनेत्री जूही बब्बर सोनी
  • वृंदावन के गौरी गोपाल आश्रम के संस्थापक डॉ. अनिरुद्धाचार्य
  • शायर अजहर इकबाल
  • कीर्ति चक्र विजेता बीएसएफ कमांडेंट नरेंद्र नाथ धर दुबे
  • बॉक्सर विजेंद्र सिंह
  • बॉक्सर निखत जरीन
  • अंतरराष्ट्रीय रंगोली कलाकार शिखा शर्मा
विज्ञापन

18 को ये होंगे स्पीकर

  • अखिलेश यादव, सपा अध्यक्ष 
  • उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य
  • उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक
  • पूर्व आर्मी चीफ जनरल मनोज पांडे
  • विज्ञान व प्रौद्योगिकी विभाग के सचिव प्रो. अभय कारंडिकर
  • क्रिकेटर सुरेश रैना
  • गीतकार मनोज मुंतशिर
  • अभिनेता विनीत कुमार सिंह
  • स्माइल ग्रुप के मैनेजिंग पार्टनर मनीष विज
  • कोटक म्युचुअल फंड के एमडी निलेश शाह
  • एक्टर व कंटेंट क्रिएटर स्नेहिल दीक्षित मेहरा
  • कंटेंट क्रिएटर हर्षवर्द्धन वर्मा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें