फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: समीक्षा अधिकारी अब होंगे गजटेड अफसर

Thu, 25 Sep 2014 11:02 AM IST
महेंद्र तिवारी/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
समीक्षा अधिकारी व अपर निजी सचिव संवर्ग को जल्द ही राजपत्रित अधिकारी का दर्जा देने की तैयारी है। मुख्यमंत्री ने इसके लिए कैबिनेट को भेजे जाने वाले प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है।
विज्ञापन


सचिवालय के करीब ढाई हजार कर्मचारी इसका फायदा पाएंगे।

सचिवालय संघ के अध्यक्ष यादवेंद्र मिश्र, सचिव ओंकारनाथ तिवारी व उपाध्यक्ष मुदस्सिर हुसैन आदि ने इस सिलसिले में पिछले दिनों मुख्य सचिव आलोक रंजन से मुलाकात की थी।

मुख्य सचिव ने जल्द ही इस पर निर्णय का आश्वासन दिया था।

अपर निजी सचिव संघ के अध्यक्ष अमर सिंह पटेल, उपाध्यक्ष विनय सिंह व महामंत्री विवेक किशोर तथा सचिवालय सेवा सीधी भर्ती संघ के उपाध्यक्ष शशिकांत शुक्ल आदि की अगुवाई में लंबे समय तक हुए आंदोलन में भी यह मांग शामिल रही है।
विज्ञापन

 
पैसे से बड़ा सम्मान
गैर राजपत्रित अधिकारियों को सरकार साल में एक बार बोनस देती है। राजपत्रित घोषित होने के बाद इन्हें बोनस मिलना बंद हो जाएगा।

इससे सरकार को सालाना 80 से 85 लाख रुपये की बचत होने की संभावना है। सचिवालय संघ के अध्यक्ष यादवेंद्र मिश्र का कहना है कि सचिवालय के कर्मियों के लिए पैसे से बड़ा सम्मान है।
विज्ञापन


इसीलिए संघ काफी समय से यह मांग करता रहा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें