राष्ट्रीय महासचिव आजम खां कोलकाता नहीं पहुंचे। इतना ही नहीं पिछले दिनों बसपा प्रमुख मायावती की तारीफ करने वाले सफीकुर्र रहमान बर्क भी बैठक में नहीं दिखे। हालांकि मंच पर सपा महाराष्ट्र इकाई के प्रदेश अध्यक्ष अबू आजमी मौजूद रहे। इसके अलावा सांसद जावेद अली, एसटी हसन सहित अन्य नेता मौजूद रहे। आजम और बर्क की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में गैर मौजूदगी को उनकी नाराजगी से जोड़ कर देखा जा रहा है।
50 सीटें जीतने का लक्ष्य : शिवपाल
बैठक के बाद शिवपाल यादव ने कहा कि लोकसभा चुनाव 2024 में पार्टी 50 से ज्यादा सीटें जीतने का लक्ष्य लेकर कार्य कर रही है। हालांकि वह कोलकाता से लखनऊ के लिए रवाना हो गए हैं। इसके पीछे सहकारिता चुनाव बताया जा रहा है।