फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ में जूता कांड : राजूदास के अखिलेश पर दिए विवादित बयान पर सपा का पलटवार, हैसियत में रहे खानसमा राजूदास

Mon, 21 Aug 2023 07:20 PM IST
ishwar ashish संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या

सार

समाजवादी पार्टी के नेता स्वामी प्रसाद मौर्या पर लखनऊ में जूता फेंके जाने के बाद तुरंत बाद हनुमान गढ़ी के राजूदास ने जूता फेंकने वाले आकाश सैनी को साधुवाद देते हुए कहा था कि अभी तो केवल स्वामी प्रसाद मौर्य के ऊपर जूता फेंका गया है। आगामी दिनों में सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव पर भी जूता गिरेगा।
विज्ञापन
हनुमानगढ़ी के पुजारी राजूदास व पूर्व मंत्री तेज नारायण पांडेय। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पूर्व मुख्यमंत्री व सपा प्रमुख अखिलेश यादव पर राजू दास द्वारा अभद्र टिप्पणी करने से सपाइयों में जबरदस्त आक्रोश है। पूर्व मंत्री तेजनारायण पांडेय ने उनके बयान पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। 

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि महंत संत रामदास के खानसमा राजू दास अपनी हैसियत में रहे। सस्ती लोकप्रिय लेने के लिए हमारे नेता और इस प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री पर अभद्र टिप्पणी न करें। भगवा पहन लेने से कोई संत नहीं हो जाता। कोई महात्मा नहीं हो जाता। संत महात्मा बनने के लिए आचरण को अच्छा करना होता है। कहा कि खानसामे राजूदास का चरित्र कैसा है, इसकी एक मेडिकल जांच रिपोर्ट जिला अस्पताल में है। हम लोगों ने बोल दिया तो वो किसी को अपना चेहरा दिखाने के लायक नहीं रहेंगे। चेतावनी देते हुए पवन पांडेय ने कहा अखिलेश यादव की तरफ उंगली उठाने की हैसियत उनकी नहीं है। वे अपने हद में रहकर बयान बाजी करें।



ये भी पढ़ें - सपा के महासम्मेलन में स्वामी प्रसाद मौर्य पर हमला, जूता फेंका, अखिलेश बोले- भाजपा ने करवाया
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - राजा भैया से मिले एक्टर रजनीकांत, बोले- वो देश के सबसे बड़े महानायक, भेंट की बाबा विश्वनाथ की विभूति


राजूदास का विवादित बयान, कहा-अखिलेश यादव पर भी गिरेंगे जूते
समाजवादी पार्टी के नेता स्वामी प्रसाद मौर्या पर लखनऊ में जूता फेंके जाने के बाद तुरंत बाद हनुमान गढ़ी के राजूदास ने जूता फेंकने वाले आकाश सैनी को साधुवाद देते हुए कहा था कि अभी तो केवल स्वामी प्रसाद मौर्य के ऊपर जूता फेंका गया है। आगामी दिनों में सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव पर भी जूता गिरेगा। राजूदास ने कहा कि समाजवादी पार्टी सनातन और संस्कृति सभी मजहब और सभी पंथ पर आस्था रखने की बात करती है तो वहीं उसके शीर्ष नेता रामायण की प्रतियां जलाते हैं और सनातन को गाली देते हैं।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें