सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के नेतृत्व में विधायकों का एक प्रतिनिधिमंडल राज्यपाल आनंदी बेन पटेल से मिला। कहा कि पूर्व मंत्री आजमखां पर फर्जी मुकदमे लगाए जा रहे हैं। सपाइयों ने कहा राज्यपाल को ज्ञापन सौंपकर कहा कि सरकार आजम खां के प्रति बदले की भावना से काम करने के लिए सत्ता का दुरुपयोग कर रही है। रामपुर में करीब करीब रोज ही उन पर फर्जी मुकदमे लगाए जा रहे हैं। उन्हें अपमानित करने का दुष्प्रयास किया जा रहा है। उनके विधायक बेटे तथा उनकी पूर्व सांसद पत्नी को भी प्रताड़ित करने की कोशिशें हो रही हैं।