सपा के वरिष्ठ नेताओं को उनका संदेश भेजे जाने की तैयारी है। भाजपा को हराने के लिए सभी से एकजुटता की अपील की जाएगी। सपा प्रवक्ता मनीष सिंह का कहना है कि समाजवादी विचारधारा को मानने वाला हर व्यक्ति सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के साथ है।
उन्होंने दावा किया कि शिवपाल सिंह के पार्टी बनाने अथवा अन्य किसी दल के सामने आने से सपा पर कोई असर नहीं पड़ेगा क्योंकि जनता सपा के साथ है। कार्यकर्ताओं ने तैयारी कर ली है। नगर निगम चुनाव में इसका असर साफ दिखेगा।