समाजवादी पार्टी ने गुरुवार को समाजवादी पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ की 147 सदस्यीय प्रदेश कार्यकारिणी की घोषणा कर दी गई है।
प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजपाल कश्यप की राज्य कार्यकारिणी में 9 उपाध्यक्ष अशोक कुशवाहा, बृजेश विश्वकर्मा, श्याम कृष्ण गुप्ता ‘साहू‘, रामसेवक पाल, तूफानी निषाद, देशराज सिंह जाट, कल्याण यादव, अमित प्रजापति, रामनरेश चौरसिया शामिल किए गए हैं।
ये भी पढ़ें - जेल में बंद माफिया मुख्तार अंसारी की ढ़ीली नहीं पड़ी अकड़, पेशी के दौरान गवाह को धमकाया
ये भी पढ़ें - योगी बोले: सरकारी नौकरियों में भेदभाव करना सबसे बड़ा पाप, यूपी में 6 साल में मिलीं 6 लाख सरकारी नौकरियां
कार्यकारिणी में चार प्रदेश महासचिव अब्दुल हफीज गॉधी, रामचन्द्र राजभर, गिरीश मथोरिया सेन (सविता), महेन्द्र चौहान कोषाध्यक्ष निशीथ रंजन (नयन वर्मा) शामिल हैं।
इनके अलावा 25 विशेष आमंत्रित सदस्य, 108 प्रदेश सचिव तथा 25 कार्यकारिणी सदस्य भी नामित किए गये है।