फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजद के बाद सपा ने बिहार में खराब प्रदर्शन के लिए कांग्रेस पर साधा निशाना, कही ये बात

Mon, 16 Nov 2020 06:11 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
अखिलेश यादव (फाइल फोटो) - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

जनता दल (यूनाइटेड) के नेता नीतीश कुमार ने सातवीं बार बिहार के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ले ली है। उन्होंने सोमवार को पद व गोपनीयता की शपथ ली। बिहार विधानसभा चुनाव में सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी राष्ट्रीय जनता दल ने शपथ ग्रहण समारोह का बहिष्कार किया।

विज्ञापन


ये चुनाव कांग्रेस के लिए बुरा अनुभव साबित हुए हैं। कांग्रेस ने इन चुनाव में बेहद खराब प्रदर्शन करते हुए 70 में से सिर्फ 19 सीटों पर ही जीत हासिल की जिससे महागठबंधन सत्ता हासिल नहीं कर सका। इसे लेकर राजद नेता शिवानंद तिवारी ने कांग्रेस पर निशाना साधा और कहा कि अगर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने इन चुनाव में ठीक तरह से सक्रियता दिखाई होती तो महागठबंधन बहुमत हासिल करने में कामयाब हो जाता पर चुनाव प्रचार के समय राहुल गांधी शिमला में छुट्टियां बिता रहे थे।



वहीं, समाजवादी पार्टी के प्रवक्ता अनुराग भदौरिया ने भी बिहार में महागठबंधन की हार के लिए कांग्रेस को जिम्मेदार ठहराया और कहा कि अगर कांग्रेस ने अच्छा प्रदर्शन किया होता तो महागठबंधन को बहुमत मिलता।
विज्ञापन


आरजेडी नेता शिवानंद तिवारी ने कहा कि राहुल गांधी की कार्यशैली के कारण ही भाजपा को मदद मिल रही है। बता दें कि चुनाव में राष्ट्रीय जनता दल सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी उसे 75 सीटों पर जीत मिली। भाजपा 74 सीटों के साथ दूसरे नंबर पर रही। जदयू को 43 सीटों पर जीत हासिल हुई है। इन चुनाव में वामदलों ने 16 सीटों पर जीत दर्ज की।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें