फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Akhilesh Yadav: अखिलेश यादव ने मनाया खजांची का जन्मदिन, बोले- कार्पोरेट फ्रॉड की भरपाई के लिए हुई थी नोटबंदी

Sat, 11 Nov 2023 02:59 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने नोटबंदी की लाइन में पैदा हुए खजांची का जन्मदिन शनिवार को मनाया। इस मौके पर उन्होंने मीडिया को संबोधित किया और कहा कि नोटबंदी के जरिए गरीबों का धन अमीरों की तिजोरी में भर दिया गया।
विज्ञापन
खजांची के साथ सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने शनिवार को पार्टी कार्यालय में सात वर्षीय खजांची का जन्मदिन मनाया और सभी के सामने केक काटा। उन्होंने कहा कि नोटबंदी से काला धन खत्म होने की बात कही गई थी। सात साल बाद हालात सभी के सामने हैं। उन्होंने कहा कि 15 लाख करोड़ रुपये का कार्पोरेट फ्रॉड हुआ था उसकी भरपाई के लिए नोटबंदी की गई थी। उन्होंने कहा कि इसके जरिए भाजपा ने गरीबों का पैसा अमीरों की तिजोरी में भर दिया। इस दौरान नोटबंदी की लाइन में पैदा हुए खजांची का जन्मदिन हम लोग मनाते हैं। आज खजांची बड़ा हो गया है और बोलने लगा है। उसके बुरे और परेशानी के दिनों में सपा ने उसका साथ दिया।

विज्ञापन




8 नवंबर 2016 को केंद्र की मोदी सरकार ने नोटबंदी का एलान किया था। घोषणा के बाद एक हजार और पांच सौ के नोट चलन से बाहर हो गए। दावा किया गया था कि इससे कालाधन समाप्त हो जाएगा। अखिलेश यादव ने कहा कि आंकड़े बताते हैं कि कैश लेनदेन कम होने के बजाय 33 लाख करोड़ हो गया। जहां 18 फीसदी जीएसटी है, वहां कैश में लेनदेन ही हो रहा है। भाजपा के लोगों ने अयोध्या में जमीन खरीदने के लिए रजिस्ट्री करवाई वो भी कैश में ही है। नोटबंदी में जितना पैसा निकला उसे सपा का बताया गया। कानपुर इत्र कारोबारी के घर का पैसा सपा का बताया गया। आज हमें पैसे की सख्त जरूरत है, उसे वापस कर दो।

ये भी पढ़ें - अयोध्या में बारिश के बीच निकली श्रीराम राज्याभिषेक यात्रा, जय श्रीराम के उद्घोष से गूंजा नगर
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - फिल्म स्टार धर्मेंद्र के साथ बेहद खुश नजर आए मुख्यमंत्री योगी, सीएम आवास पर हुई मुलाकात, तस्वीरें


खजांची का जन्मदिन मनाकर लड्डू खिलाए
अखिलेश यादव ने जन्मदिन पर खजांची को लड्डू खिलाया और एबीसीडी सुनाने को कहा। हालांकि, जब बच्चा डर गया तो अखिलेश ने कहा कि जब प्रधान बन जाएगा तो बोलेगा। जन्मदिन पर खजांची ने साइकिल मांगी और कहा कि साइकिल पर बैठकर एबीसीडी सुनाएगा।
विज्ञापन


'शादी में ड्रोन उड़ता देखता हूं तो लगता है कि दो हजार के चिप वाले नोट देख रहा है'
अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा की सरकार ने पहले दो हजार के नोट छापे और फिर बंद कर दिए। मैं शादी में ड्रोन उड़ते देखता हूं तो लगता है कि वो दो हजार के चिप वाले नोट देख रहा है।

डायल 112: दोगुना किया जाएगा महिला कर्मियों का वेतन
यूपी की डायल 112 सेवा की महिला कर्मचारियों के धरने पर कहा कि भाजपा सरकार संवेदनहीन है। सपा ने इसे बनाने से पहले काफी रिसर्च की थी। न्यूयॉर्क की टेक्नोलॉजी देखी। इसे खास तौर पर डेवलप किया गया। उन्होंने प्रोफेसर वेंकट को धन्यवाद दिया कि उन्होंने दुनिया के कई देशों की पुलिस का काम देखा। उन्होंने कहा कि यूपी सरकार ने टेंडर देकर कंपनी को बदल दिया। महिला कर्मियों को ऐसे ही बेसहारा छोड़ दिया गया। उन्होंने पूछा कि क्या सरकार के पास इतना पैसा नहीं है कि तीन या छह हजार तक वेतन बढ़ा दें। उन्होंने कहा कि प्रदेश में सपा की सरकार आएगी तो महिला कर्मियों का वेतन दोगुना किया जाएगा।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें