एलडीए अगले साल 10 हजार समाजवादी आवासों के निर्माण की तैयारी की है। इन मकानों के निर्माण कार्य पूरा होने में दो से ढाई साल लगेंगे। ऐसे में देर से शुरू हुई एलडीए की इस कवायद से विधानसभा चुनाव से पहले आवंटियों को समाजवादी आवास मिलना मुश्किल नजर आ रहा है।
अलबत्ता एलडीए की ओर से इसमें तेजी दिखाई जा रही है। इसके लिए जमीन की तलाश पूरी हो गई है। अब लेआउट प्लान भी शुरू कर दिया गया है।
ये फ्लैट 400 से 650 वर्ग फीट के होंगे और इनकी कीमत 15 से 25 लाख रुपये के बीच होगी। एलडीए के मुख्य अभियंता और अधिशासी अभियंता स्तर पर नवंबर में ही इस संबंध में प्लानिंग पूरी कर ली जाएगी।
इसके बाद में दिसंबर से इसको अमली जामा पहनाने की कवायद शुरू हो जाएगी। हालांकि इन मकानों का निर्माण पूरा होने में दो से ढाई साल लगेंगे।