फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: जरूरतमंदाें में बंटने आए गेहूं की बोरियों में निकला नमक

Fri, 15 Nov 2024 02:46 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
परशदेपुर (रायबरेली)। कोटे की दुकानों पर जरूरतमंदों में बंटने आए अनाज की बोरियों में गेहूं के साथ जब नमक के टुकड़े भी निकलने लगे तो अफरातफरी मच गई। हालत ये है कि एक-एक बोरी में 10-10 किलो तक नमक निकल रहा है। सूचना मिलने के बाद आपूर्ति निरीक्षक ने उच्चाधिकारियों को बताया तो मामले की जांच शुरू हुई।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को क्षेत्र में खाद एवं रसद विभाग की बड़ी लापरवाही सामने आई। गरीबों में वितरण के लिए कोटे की दुकान पर आए गेंहू की बोरी से नमक के टुकड़े निकलने लगे। यह कोई एक दुकान का मामला नहीं, बल्कि ब्लॉक क्षेत्र के कई कोटे कह दुकानों पर बोरियों में नमक निकलने का मामला सामने आया है। कोटेदारों ने अफसरों को सूचित कर वितरण बंद कर दिया।

विकास खंड डीह के अटावां, आशापुर, घाटमपुर, प्रधानपुर आदि कोटे की दुकानों पर गरीबों में बंटने आए गेहूं की बोरी में नमक निकलने से कोटेदार हैरान रह गए। अब पूर्ति विभाग इस मामले की जांच में जुट गया है। अटावां कोटेदार सुशीला देवी ने बताया कि सभी बोरियों में नमक के साथ गेहूं निकल रहा है। सलोन पूर्ति निरीक्षक सूर्यकांत चौरसिया ने बताया कि मामला संज्ञान में है। उच्चाधिकारियों को सूचना दी गई है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें