लखनऊ। एसआईआर कार्य में लापरवाही बरतने के आरोप में डीपीआरओ ने चार पंचायत सचिवों का एक दिन का वेतन रोक दिया है। डीपीआरओ की इस कार्रवाई से एसआईआर कार्य में लापरवाही बरत रहे सचिवों में खलबली मच गई है।
जिला पंचायत राज अधिकारी जितेंद्र कुमार गोंड ने बताया कि जिला निर्वाचन अधिकारी ने 24 नवंबर को आदेश जारी कर 25 नवंबर से निर्वाचन कार्य में लगाए ग्राम पंचायत सचिवों व पंचायत सहायकों को सुबह 9 बजे से कार्य समाप्ति तक ड्यूटीस्थल पर उपस्थित रहने के निर्देश दिए थे, लेकिन जांच में ग्राम पंचायत पलका में नियुक्त पंचायत सचिव पूजा यादव, कुशमरी व नभौना में तैनात नागेंद्र प्रताप कुशवाहा, भटवारा में तैनात रविकांत पांडेय और बैरीसालपुर में तैनात प्रमोद कुमार यादव ड्यूटी पर नहीं मिले। इसे जिला निर्वाचन अधिकारी के आदेश की अवहेलना मानते हुए चारों का 25 नवंबर का वेतन रोक दिया गया है।