रामनगरी के विवादित परिसर में स्थापित अस्थाई रामलला मंदिर की दैनिक पूजा-अर्चना, भोग के साथ कर्मचारियों और पुजारियों के पारिश्रमिक पर आने वाले खर्च की राशि में बढ़ोतरी कर दी गई है।
प्रधान पुजारी सत्येंद्र दास ने बताया कि रामलला मंदिर के रिसीवर अयोध्या के कमिश्नर मनोज मिश्र ने मंदिर की पूजा और व्यवस्था पर मिलने वाले 93 हजार 200 रुपये के मासिक फंड में करीब 9 हजार रुपयों की बढ़ोतरी की है।
ये भी पढ़ें: संतों संग राम जन्मभूमि न्यास पहुंचे मुस्लिम समाज के लोग, राम मंदिर के लिए की पत्थरों की सफाई
अब पूजा-अर्चना, भोग पर 3800 रुपये की बढ़ोतरी कर दी गई है। उधर, रामलला मंदिर के पुजारियों और कर्मचारियों के पारिश्रमिक में मासिक 500 रुपये की वृद्धि कर दी गई है। अब प्रधान पुजारी को मासिक 13 हजार रुपये व सहयोगी पुजारियों को सात-सात हजार रुपये मानदेय मिलेगा। अन्य कर्मचारियों के पारिश्रमिक में भी पांच सौ रुपये मासिक बढ़ा दिया गया है।
अखिलेश यादव ने देखी बेहतरीन तस्वीरें, बोले- महंगे कैमरे की बजाय अच्छी सोच से क्लिक होती है फोटो
पुजारी बोले, अब पूजा व्यवस्था बेहतर तरीके से हो सकेगी
पुजारी सत्येंद्र दास ने धन की कमी पर जताते हुए विवादित परिसर के रिसीवर मंडलायुक्त मनोज मिश्र को पत्र लिखकर राम लाला के खर्च में वृद्धि की मांग की थी जिसके बाद रामलला के फंड में वृद्धि का निर्णय लिया गया है प्रधान पुजारी ने इस निर्णय का स्वागत किया है। पुजारी ने कहा, अब रामलला की पूजा व्यवस्था बेहतर तरीके से होगी।