फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अयोध्या के संत बोले, भाजपा ही कराएगी राम मंदिर निर्माण

Sun, 20 Jan 2019 09:44 AM IST
शाहरुख खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद अध्यक्ष के महंत नरेंद्र गिरी के राममंदिर को लेकर दिए गए बयान पर संत-धर्माचार्यों ने नाराजगी जताई है। मंदिर निर्माण में देरी से संत आक्रोशित जरूर हैं लेकिन उन्हें अब भी उम्मीद है कि राममंदिर का निर्माण भारतीय जनता पार्टी ही करा सकती है। 
विज्ञापन


रामजन्मभूमि न्यास के सदस्य महंत कमलनयन दास का कहना है कि संघ, विहिप व भाजपा देश में हिंदू जनमानस को संगठित करने का कार्य कर रहे हैं। 

विश्व हिंदू परिषद ने भी नरेंद्र गिरी के बयान पर सवाल उठाते हुए कहा कि धर्मसंसद में लिए गए फैसलों का हमेशा क्रियान्वयवन होता रहा है। कारसेवा, शिला पूजन, रामसेतु मुद्दे से लेकर बाबरी विध्वंस तक के निर्णय धर्मसंसद के ही थे। 

अखाड़ा परिषद अध्यक्ष ने राममंदिर को लेकर दिए बयान में कहा था कि भाजपा राममंदिर का निर्माण नहीं चाहती है। उन्होंने आरएसएस व विहिप की मंशा पर सवाल उठाते हुए कहा है कि विहिप की धर्मसंसद से कोई हल नहीं निकलेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

अखाड़ा परिषद ने कुंभ के बाद एक लाख नागा साधुओं के साथ राममंदिर के लिए अयोध्या कूच का भी एलान किया है। इस पर संत समिति अयोध्या के अध्यक्ष महंत कन्हैया दास रामायणी ने कहा कि नरेंद्र गिरी किसी राजनीतिक पार्टी से प्रेरित होकर भाजपा व विहिप पर ऊंगली उठा रहे हैं। 

वहीं सत्येंद्र दास ने कहा है कि मंदिर का निर्माण नागाओं के आने से नहीं बल्कि कोर्ट के आदेश से होगा। वहीं मुस्लिम पक्षकार इकबाल अंसारी ने ऐसी बयानबाजी पर रोक लगाने की मांग करते हुए कहा कि जब मामला सुप्रीम कोर्ट में है तो ऐसे बयानों से केवल माहौल ही खराब होगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें