फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: सैफई स्पोर्ट्स कॉलेज बना ओवरऑल विजेता

विज्ञापन
ओवरऑल ट्रॉफी के साथ सैफई स्पोर्ट्स कॉलेज की टीम.
विज्ञापन
लखनऊ। सैफई स्पोर्ट्स कॉलेज ने 142 अंकों के साथ राज्य स्कूली तैराकी, गोताखोरी और वाटरपोलो प्रतियोगिता की ओवरऑल ट्रॉफी जीती। गोरखपुर की टीम 122 अंकों के साथ दूसरे और विध्यांचल की टीम 100 अंकों के साथ तीसरे स्थान रही। पदक जीतने के मामले में गोरखपुर मंडल से बाजी मारी और 34 स्वर्ण, 23 रजत और 12 कांस्य पदक अपने नाम किए। दूसरे स्थान पर लखनऊ मंडल 19 स्वर्ण, 12 रजत व 10 कांस्य और तीसरे स्थान पर सैफई स्पोर्ट्स कॉलेज 18 स्वर्ण, 15 रजत व 14 कांस्य के साथ रहा। माध्यमिक शिक्षा विभाग उत्तर प्रदेश के तत्वावधान में केडी सिंह बाबू स्टेडियम के तरणताल में आयोजित प्रतियोगिता के अंडर-19 बालक वर्ग में विंध्याचल, अंडर-17 बालक वर्ग में गोरखपुर, अंडर-17 बालिका वर्ग में लखनऊ, अंडर-14 बालक वर्ग में स्पोर्ट्स कॉलेज सैफई, अंडर-14 बालिका वर्ग में लखनऊ ने खिताब अपने नाम किया। इसके अलावा व्यक्तिगत श्रेणी में अंडर-19 बालक वर्ग में सैफई स्पोर्ट्स कॉलेज के राज चौहान, अंडर-17 बालक वर्ग में गोरखपुर के संचित पांडेय, अंडर-17 बालिका वर्ग में लखनऊ की काजल चौहान, अंडर-14 बालक वर्ग में सैफई स्पोर्ट्स कॉलेज के कृष्ण कुमार, अंडर-14 बालिका वर्ग में लखनऊ की दिव्या व मुरादाबाद की रक्षिता ने खिताब जीते। अंतिम दिन हुई वाटरपोलो स्पर्धा में सैफई स्पोर्ट्स कॉलेज को पहला, लखनऊ को दूसरा और गोरखपुर को तीसरा
विज्ञापन

स्थान मिला। प्रतियोगिता के समापन पर अयोध्या के डॉ. भीमराव आंबेडकर राज्य क्रीड़ा संस्थान के प्राचार्य आरपी शर्मा ने विजेताओं को पुरस्कृत किया। मौके पर जिला विद्यालय निरीक्षक लखनऊ राकेश कुमार, उप शिक्षा
निवेदक लखनऊ मंडल रेखा दिवाकर, सह निरीक्षक आंग्ल भारतीय विद्यालय लखनऊ मनीषा द्विवेदी, सह जिला विद्यालय निरीक्षक अमिता सिंह, मंडलीय विज्ञान प्रगति अधिकारी लखनऊ डॉ. दिनेश कुमार, वेद प्रकाश यादव समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें