फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: अवैध निर्माण करने पर नगर निगम के लेखपाल ने दर्ज कराई एफआईआर

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
- सरोजनीनगर के बेहसा में सरकारी भूमि पर हो रहा था कब्जा

संवाद न्यूज एजेंसी

सरोजनीनगर। बेहसा में सरकारी भूमि पर हो रहे अवैध निर्माण को लेकर नगर निगम के लेखपाल अजीत तिवारी ने सरोजनीनगर थाने में एफआईआर दर्ज कराई है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। नगर निगम के लेखपाल अजीत तिवारी के मुताबिक बेहसा में 0.518 हेक्टेयर जमीन राजस्व अभिलेखों में नवीन परती में दर्ज है, जो नगर निगम की संपत्ति है। इसकी पैमाइश कर पहले ही निगम का बोर्ड लगाया जा चुका है। आरोप है कि शिकायत के बावजूद तरुन्नम, उनके पति लियाकत और सफीक अहमद फिर से निर्माण करवा रहे थे। आरोप है कि 22 जुलाई को निर्माण कार्य रुकवाया गया था। इसके बावजूद दोबारा भवन निर्माण कराया जा रहा था। लेखपाल का कहना है कि आरोपियों ने नगर निगम की भूमि को क्षति पहुंचाई है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर लोक संपत्ति क्षति निवारण अधिनियम समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज किया है।


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें