फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: कवि सम्मेलन से साहित्य महाकुंभ का आगाज

Sun, 27 Oct 2024 03:59 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। राज्य कर्मचारी साहित्य संस्थान की ओर से शनिवार को कांशीराम स्मृति उपवन में साहित्य महाकुंभ का आगाज किया गया। इस आयोजन के तहत 26 फरवरी तक कार्यक्रम होंगे। पहले दिन कवि सम्मेलन में कवियों ने पाठकर पुरस्कार जीते।
विज्ञापन




कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. अखिलेश कुमार मिश्रा (आईएएस) ने की। मुख्य अतिथि के तौर पर डॉ. शिवभजन कमलेश रहे। संस्थान की महामंत्री डॉ. सीमा गुप्ता ने बताया कि राज्य कर्मचारियों और जिन्हें मंच सुलभ नहीं हो पाते, उन्हें आगे बढ़ाने का कार्य किया जा रहा है।
कविता पाठ में प्रथम तीन पुरस्कार सुमन सुरभि, श्रीराम सिंह, कुलदीप कलश को दिया गया। द्वितीय पुरस्कार सुफलता त्रिपाठी, हरी प्रकाश हरि, अनमोल भास्कर, नीलेश ज्वाला, सुधा मिश्रा, प्रेमशंकर शास्त्री, गिरिधर खरे को दिया गया।
विज्ञापन

तृतीय पुरस्कार लीलाधर नायक, नागेंद्र राय, पुष्पलता पांडे, इंद्रासन सिंह इंदु, आलोक यादव, बाबूराम बादल, नीतू सिंह चौहान, रामराज भारती, अनिल जयसवार, हलधर गोंडवी, कृष्णा मोहन को दिया गया। जज के रूप में विजय प्रसाद त्रिपाठी, नरेंद्र भूषण, चंद्रदेव दीक्षित चंद्र उपस्थित थे। संचालन सुनील कुमार बाजपेई ने किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें