फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: प्रयागराज से निकली भगवा त्रिशूल यात्रा आज पहुंचेगी लखनऊ

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। अंतरराष्ट्रीय मंदिर प्रबंधक परिषद ने प्रयागराज से भगवा त्रिशूल यात्रा निकाली है, जो तीन मार्च को लखनऊ पहुंच रही है। इस दौरान इसका अलग-अलग जगहों पर स्वागत किया जाएगा। शाम को इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में कन्हैया मित्तल की भजन संध्या होगी।
विज्ञापन

इस बारे में रविवार को एक होटल में पत्रकार वार्ता करते हुए परिषद के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष राजेश यादव ने बताया कि यह यात्रा एक मार्च को शुरू हुई है, जो उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, हरियाणा, पंजाब, राजस्थान, मध्य प्रदेश और चंडीगढ़ से होते हुए 29 मार्च को दिल्ली पहुंचकर महासम्मेलन के साथ संपन्न होगी। यात्रा के माध्यम से 120 त्रिशूल विभिन्न राज्यों के चयनित शिवालयों में प्रतिष्ठित किए जाएंगे। देश में 108 व विदेशों के 12 जर्जर मंदिरों का कायाकल्प कराया जाएगा। प्रत्येक मंदिर के निर्माण में 50 लाख रुपये खर्च होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें