लखनऊ। भारतीय भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (जीएसआई) के स्थापना दिवस के अवसर पर रविवार को वॉकथॉन हुआ। इस दौरान लोगों को सुरक्षित विश्व में भूविज्ञान की भूमिका व उसकी उपयोगिता की जानकारी दी गई। कार्यकारी विभागाध्यक्ष अजय कुमार तलवार ने बताया कि चार मार्च को संस्थान अपना स्थापना दिवस मनाएगा। वॉकथॉन की शुरुआत संस्थान के अलीगंज के सेक्टर क्यू स्थित आवासीय परिसर से हुई और केंद्रीय विद्यालय, यूपीपीसीएल कार्यालय, राम राम बैंक चौराहा से होते हुए पुन: संस्थान के आवासीय परिसर पहुंची। इसमें उपमहानिदेशक संजीव कुमार, विमल प्रकाश गौड़, शंभुनाथ भगत, अजय कुमार आदि शामिल थे। (संवाद)