फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बसों के बाद सरकारी इमारतों का भगवाकरण, केसरिया रंग में रंगा यूपी का सीएम ऑफिस

Tue, 31 Oct 2017 10:03 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 5
केसरिया रंग में सीएम ऑफिस
उत्तर प्रदेश में सरकारी बसों के बाद सरकारी इमारतें भी भगवा रंग में रंगी नजर आएंगी। इसकी शुरुआत सीएम ऑफिस से हो चुकी है। सफेद रंग में नजर आने वाली ऐनेक्सी भवन की इमारत पर भगवा रंग चढ़ाने का काम शुरू हो गया है।

बड़ी संख्या में मजदूर लगाकर काम को तेजी से अंजाम दिया जा रहा है। सूत्रों के मुताबिक करीब 500 लीटर केसरिया पेंट का ऑर्डर सरकार की ओर से दिया गया है।

योगी सरकार के बनते ही सरकारी कामकाज में भगवा रंग का प्रयोग तेजी से बढ़ा है। सरकारी कार्यक्रमों के पंडाल से लेकर सीएम ऑफिस में इस्तेमाल होने वाले टॉवल तक केसरिया रंग के नजर आते हैं।

कानपुर आई क्रिकेट टीम का स्वागत भी केसरिया रंग के अंग वस्‍त्रों से किया गया था।

सरकारों का अपने रंग से प्रदेश को रंगने की परंपरा नई नहीं है। इससे पहले की सपा और बसपा सरकारों ने भी अपने पसंदीदा रंग से प्रदेश में अपनी छाप छोड़ने की कोशिशें की हैं। 

मायावती सरकार में सड़कों के डिवाइडर से लेकर बसों को नीले और सफेद रंग से रंग दिया गया, तो सपा ने उन्हें समाजवादी रंग में  रंग दिया। लेकिन इन दोनों से एक कदम आगे बढ़ते हुए योगी सरकार ने सरकारी इमारतों को भी रंगने की परंपरा शुरू कर दी है। 
विज्ञापन

2 of 5
इमारत के रंग-रोगन का काम जारी है।
विज्ञापन

3 of 5
धीरे-धीरे पूरी इमारत भगवा रंग में रंग जाएगी।

4 of 5
यूपी सरकार द्वारा शुरू की गई संकल्प बस सेवा में वाहनों का रंग भी भगवा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
इमारत में होता रंग-रोगन का काम।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें