फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki: अयोध्या रेल मार्ग पर टूटी मिली रेलवे लाइन, आधे घंटे खड़ी रही सद्भावना एक्सप्रेस

Thu, 14 Jul 2022 11:46 AM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, बाराबंकी

सार

बाराबंकी में रेलवे लाइन टूटी होने से सद्भावना एक्सप्रेस आधा घंटा खड़ी रही। आशंका है कि रात में कई ट्रेनें टूटी हुई पटरी से ही निकल गईं।
विज्ञापन
टूटी मिली पटरी। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लखनऊ अयोध्या रेल मार्ग पर सफदरगंज रेलवे स्टेशन के पास गुरुवार सुबह रेलवे पटरी टूटी मिली। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची टीम ने पटरी की मरम्मत की। आशंका व्यक्त जा रही है कि कई ट्रेनें टूटी पटरी से गुजर गईं। इस दौरान सद्भावना एक्सप्रेस को करीब आधा घंटा खड़ा करना पड़ा।

विज्ञापन


लखनऊ अयोध्या रेल मार्ग पर सफदरगंज रेलवे स्टेशन के यार्ड में रेलवे स्टेशन की तरफ वाली लूप लाइन की पटरी गुरुवार सुबह करीब 7:00 बजे टूटी मिली। गैंगमैन ने इसकी सूचना स्टेशन अधीक्षक भरत भूषण को दी तो उन्होंने तत्काल रेलवे प्रशासन को इसकी जानकारी दी। रेल पथ निरीक्षक को भी बताया गया।

हरकत में आए रेलवे प्रशासन ने तत्काल एक टीम सफदरगंज रेलवे स्टेशन भेजी। पटरी की मरम्मत शुरू की गई। इस दौरान इस लाइन से ट्रेनों का संचालन बंद रहा। बाराबंकी की ओर से आ रही सद्भावना एक्सप्रेस को करीब 7:15 बजे रसौली रेलवे स्टेशन पर रोक दिया गया। 7:55 पर पटरी की मरम्मत पूरी हुई तब तक सद्भावना एक्सप्रेस रसौली में ही रुकी रही।
विज्ञापन


भीषण गर्मी में सैकड़ों यात्री ट्रेन से बाहर निकल कर परेशान होकर भटकते रहे। पटरी टूटने की सूचना सुबह रेल अधिकारियों की मिली हालांकि यह आशंका भी व्यक्त की जा रही है कि कई ट्रेनें टूटी पटरी से गुजर गई होंगी। सफदरगंज रेलवे स्टेशन के अधीक्षक भरत भूषण ने बताया कि रेल पटरी सही कर दी गई है। केवल सद्भावना एक्सप्रेस को आधे घंटे रोका गया।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें