फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सचिन पायलट ने कहा, फर्जी 2जी स्पेक्ट्रम घोटाले पर माफी मांगे पीएम, कोर्ट में पूर्व सीएजी विनोद राय ने तथ्यात्मक गलतियां होने की बात स्वीकार की

Mon, 01 Nov 2021 07:54 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ

सार

सचिन पायलट ने कहा कि आरोप लगाने वाले पूर्व सीएजी विनोद राय ने कोर्ट को दिए हलफनामे में स्वीकार किया कि इस प्रकरण में तथ्यात्मक गलतियां हुई हैं। प्रधानमंत्री व अन्य भाजपा नेताओं के साथ विनोद राय को देश की जनता से माफी मांगनी चाहिए।
विज्ञापन
पत्रकारों को संबोधित करते सचिन पायलट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पूर्व केंद्रीय मंत्री व कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सचिन पायलट ने कहा कि मनमोहन सिंह के नेतृत्व वाली यूपीए सरकार के कार्यकाल में 2जी स्पेक्ट्रम व कोल घोटाले की फर्जी कहानी का अंत हो गया है। आरोप लगाने वाले पूर्व सीएजी विनोद राय ने कोर्ट को दिए हलफनामे में स्वीकार किया कि इस प्रकरण में तथ्यात्मक गलतियां हुई हैं। प्रधानमंत्री व अन्य भाजपा नेताओं के साथ विनोद राय को देश की जनता से माफी मांगनी चाहिए। यूपीए सरकार में सचिन पायलट दूरसंचार मंत्री थे।

विज्ञापन


प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय पर प्रेस कांफ्रेंस के दौरान उन्होंने कहा कि तत्कालीन मनमोहन सिंह सरकार को बदनाम और अस्थिर करने के लिये एक मनगढ़ंत कहानी विनोद राय ने तैयार की, जिस पर भाजपा नेताओं ने खूब हो हल्ला मचाया। पायलट ने कहा कि किसानों, बेरोजगारों और महिलाओं के सम्मान व न्याय के लिए प्रियंका गांधी लगातार संघर्ष कर रही हैं। उत्तर प्रदेश समस्याओं के ढेर पर बैठा है। सरकार उसका समाधान करने के स्थान पर विभाजन की राजनीति करने में विश्वास कर जनता के साथ धोखा कर रही है।

यूपी में होगा सत्ता परिवर्तन
पायलट ने कहा कि इस बार यूपी में जरूर सत्ता परिवर्तन होगा। गोरखपुर की कांग्रेस रैली के बाद प्रदेश में बदलाव होता हुआ दिख रहा है। यूपी में किसान बेहाल और परेशान है। न खाद है और न पानी का इंतजाम। भाजपा सरकार ने आमदनी दोगुना करने का वादा किया था, पर किसानों की लागत भी नहीं निकल पा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें