फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ: इंस्पेक्टर की हत्या की सुपारी लेकर आया पचास हजार का इनामी बदमाश एनकाउंटर में ढेर

Mon, 04 Nov 2019 10:50 AM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
मुठभेड़ - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

राजधानी लखनऊ के विभूतिखंड इलाके में पुलिस व एसटीएफ की टीम ने दिनदहाड़े पचास हजार के इनामी बदमाश को मार गिराया। सचिन पांडे नाम का यह बदमाश आजमगढ़ का रहने वाला था और रविवार को गोमती नगर के रिहायशी इलाके में अमेठी स्कूल के सामने दुकान पर बैठा हुआ था।

विज्ञापन


जानकारी पर पुलिस व एसटीएफ की टीमों ने घेराबंदी की और उसे मार गिराया। इस दौरान जवाबी कार्रवाई में करीब दो दर्जन गोलियां आपस में फायर की गईं। बताया जा रहा है कि सचिन पांडे एक इंस्पेक्टर की हत्या के लिए दो दिनों से लखनऊ में घेरा डाले हुए था। मुठभेड़ में बदमाश को पांच गोलियां लगी उसे लोहिया अस्पताल ले जाया गया जहां उसकी मौत हो गई।

दरअसल, एसटीएफ को मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि सचिन पांडेय नाम का कुख्यात बदमाश जो कि शार्प शूटर है। किसी की हत्या करने के लिए लखनऊ आया हुआ है और विभूतिखंड इलाके में अमेठी स्कूल के सामने एक छोटी सी दुकान पर बैठा हुआ है।
विज्ञापन


इलाके में पहुंची एसटीएफ टीम ने उसकी घेराबंदी कर उसे पकड़ने की कोशिश की जिस पर बदमाश ने एसटीएफ पर फायर झोंक दिया जिस पर जवाबी कार्रवाई करते हुए एसटीएफ ने बदमाश को मार गिराया। मौके पर एसटीएफ को पिस्टल व अन्य सामान बरामद हुआ है।

विज्ञापन

लंबे समय से पुलिस को थी बदमाश की तलाश

पुलिस को काफी समय से बदमाश की तलाश थी। उसके ऊपर करीब 12 मुकदमे दर्ज हैं। इसके पहले भी वह पुलिस पर फायरिंग कर चुका है। रविवार को जब उसने एसटीएफ पर फायरिंग की तो जवाबी कार्रवाई में मार दिया गया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें