फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हैलो, मैं अलकायदा से बोल रहा हूं, होटल में बम रखा है

विज्ञापन
विज्ञापन
हैलो... मैं अलकायदा से शफीक अंसारी बोल रहा हूं। होटल में बम रखा हुआ है..। इतना सुनते ही सिविल लाइंस के होटल संचालक के बेटे ने मोबाइल फोन काट दिया। पलटकर फिर उसी दहशतगर्द ने फोन किया।
विज्ञापन


इस बार होटल संचालक के बेटे ने फोन अपने भाई को पकड़ा दिया। आवाज आई... जब धमाका हो जाएगा तो समझ में आएगा। होटल में बम होने की सूचना फैलते ही भगदड़ मच गई। आननफानन में पुलिस अधिकारी व बम निरोधक दस्ते ने मौके पर पहुंच होटल खाली कराया और बम की तलाशी में जुट गए।

दो घंटे की जांच के बाद कोई भी विस्फोटक सामग्री नहीं मिली। सिविल लाइन स्थित प्रतिष्ठित होटल शान-ए-अवध का स्टाफ गुरुवार को दोपहर अपनी दिनचर्या में व्यस्त था। रिसेप्शन काउंटर पर होटल मालिक के बेटे शशांक कपूर व सौरभ कपूर ने जिम्मेदारी संभाल रखी थी।
विज्ञापन


दोपहर 2:22 बजे शशांक के मोबाइल की घंटी बजी तो उन्होंने देखा कि 9628239598 नंबर से फोन आया है। कॉल रिसीव की तो फोन करने वाले ने खुद को शफीक अंसारी बताते हुए धमकाया कि वह अलकायदा से बोल रहा है। होटल में बम रखा हुआ है।

शशांक ने किसी की शरारत समझ फोन काट दिया। इसके दो मिनट बाद फिर से उसी नंबर से कॉल आई तो शशांक ने अपना मोबाइल सौरभ को पकड़ा दिया। फोन करने वाले ने धमकी भरे लहजे में कहा कि क्या धमाका होने के बाद होश में आओगे। सब दग जाओगे।

हड़बड़ाये सौरभ ने पुलिस का 100 नंबर डायल किया और प्रकरण की जानकारी दी। कंट्रोल रूम से सूचना प्रसारित होने के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। होटल में रुके लोग लोग कमरों से बाहर आ गए।
विज्ञापन

होटल के चप्पे-चप्पे पर सघन तलाशी

सीओ सिटी प्रशिक्षु आईपीएस यमुना प्रसाद के नेतृत्व में नगर कोतवाल एचएन मिश्र, चौकी प्रभारी रिकाबगंज रिकेश सिंह व सिविल लाइन वीर सिंह के साथ बम खोजी व निरोधक दस्ता, एंटी सबूटाज टीम, डॉग स्क्वायड, अग्निशमन दस्ता और क्राइम ब्रांच की टीम मौके पर पहुंच गई।

पुलिस के साथ दस्तों ने होटल के बेसमेंट से लेकर टॉप फ्लोर तक कमरों समेत रेस्टोरेंट, लाउंज तथा परिसर स्थित गमलों के आसपास सघन तलाशी ली। घंटे भर से ज्यादा चली जांच के बावजूद पुलिस को कोई भी आपत्तिजनक या विस्फोटक सामान नही मिला।

होटल के चप्पे-चप्पे की सघन तलाशी के बाद कुछ भी न मिलने के बाद पुलिस ने सारा ध्यान मोबाइल नंबर पर केंद्रित कर दिया है। धमकी भरा कॉल करने में इस्तेमाल मोबाइल नंबर के मालिक और फोन करने वाले के बाबत पड़ताल शुरू कर दी गई है।

धमकी भरी कॉल किये जाने के बाद संबंधित नंबर बंद हो गया है। जिसके चलते पुलिस को अपनी पड़ताल आगे बढ़ाने में दिक्कत आ रही है। सीओ सिटी यमुना प्रसाद ने बताया कि धमकी भरा फोन कॉल आने की जानकारी पर होटल के बेसमेंट से लेकर टॉप फ्लोर तक एक-एक कमरों समेत अन्य स्थलों की सघन तलाशी कराई गई है। इसमें कुछ भी नहीं मिला है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें