फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चौराहे पर लहराया असलहा, एसयूवी में की जमकर तोड़फ़़ोड़, ... और पुलिस बनी रही तमाशबीन

Thu, 15 Nov 2018 11:44 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
युवकों के निशाने पर आई एसयूवी। मौके पर जांच करती पुलिस - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
 लखनऊ में हजरतगंज के वाईएमसीए चौराहे पर बुधवार देर रात दो गुटों में मामूली बात पर कहासुनी के बाद मारपीट होने लगी। एक युवक जान बचाकर भागने लगा तो असलहे के साथ दूसरे गुट ने उसे दौड़ा लिया। इसी बीच सूचना पर युवक के साथी पहुंच गए। यह देख दूसरा गुट भाग निकला।
विज्ञापन


साथी की पिटाई से नाराज युवकों ने आधे घंटे तक चौराहे पर उत्पात मचाया और दो एसयूवी में तोड़फोड़ कर दी। यूपीटेक चौराहा स्थित बिजली विभाग के गेस्ट हाउस के पास रात नौ बजे एसयूवी सवार पहुंचे। वहां अपनी गाड़ी से आए हुसैनगंज के हितेश केसरवानी से एसयूवी में बैठे पवन सिंह की कहासुनी शुरू हो गई।

इसके बाद युवकों ने  हितेश को पीटना शुरू कर दिया। वह गाड़ी लेकर वाईएमसीए चौराहे की तरफ भागा तो कार सवार तभी असलहा लिए उसके पीछे दौड़े। 
 

भागते समय किया साथियों को फोन

मौके पर जांच करती पुलिस - फोटो : amar ujala
वारदात के वक्त यूपीटेक चौराहे से वाईएमसीए चौराहे के बीच सैकड़ों लोग थे। बदमाशों को असलहा लेकर युवक का पीछा करते देख अफरा-तफरी मच गई। राहगीरों के मुताबिक भाग रहे युवक ने साथियों को फोन से जानकारी दी तो वे भी कुछ ही देर में पहुंच गये।

इसके पहले बदमाशों ने युवक को जख्मी कर दिया। साथी को घायल देख बौखलाए दूसरे गुट ने हमलावरों की तलाश शुरू की, लेकिन तब तक वे भाग चुके थे। हालांकि उनकी एसयूवी खड़ी मिल गई। इस पर दूसरे गुट के युवकों ने उसमें तोड़फोड़ शुरू कर दी।

उन्होंने पास खड़ी अन्य एसयूवी को भी निशाना बनाया। पुलिस के पहुंचने से पहले युवक भाग निकले। देर रात तक पुलिस एसयूवी मालिक और बदमाशों के बारे में जानकारी हासिल कर रही थी।
विज्ञापन

पुलिस के सामने ही कर रहे थे तोड़फोड़ 

एसयूवी में जमकर तोड़फोड़ - फोटो : amar ujala
वाईएमसीए चौराहे पर हजरतगंज पुलिस की पिकेट है। यहां हर वक्त तीन-चार पुलिसकर्मी रहते हैं। राहगीरों के मुताबिक जब दोनाें गुटों में संघर्ष चल रहा था, वहां एक दरोगा और चार पुलिसकर्मी मौजूद थे। लेकिन किसी ने भी वारदात रोकने का प्रयास नहीं किया।

पुलिस के सामने ही बदमाश चौराहे पर असलहा लहरा रहे और गाड़ियों में तोड़फोड़ कर रहे थे। वारदात की सूचना के बाद भी चंद कदमों की दूरी तय करने में पुलिसकर्मियों को आधे घंटे का समय लग गया। प्रभारी निरीक्षक राधा रमण सिंह के मुताबिक दो गुटों के युवकों में मामूली बात पर मारपीट हुई। एसयूवी मालिक और बदमाशों की तलाश में दबिश दी जा रही है। 
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें