फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार टकराने से एलयू में बवाल, मची अफरातफरी

Sat, 30 Jan 2016 01:12 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ विश्वविद्यालय के गेट नंबर दो पर शुक्रवार शाम शिक्षक डॉ. राजीव मनोहर व वकील ललित कुमार राव की कार में भिड़ंत के बाद जमकर बवाल हुआ। शिक्षक की तरफ से कई शिक्षक व छात्र आ गए तो वकील ने भी अपने साथियों को बुला लिया। दोनों पक्षों में मारपीट व पथराव से अफरातफरी मच गई।
विज्ञापन


पुलिस व पीएसी ने किसी तरह हालात पर काबू पाया। दोनों पक्षों ने हसनगंज कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है।

हसनगंज थानाप्रभारी दिनेश सिंह के मुताबिक विकासनगर निवासी वकील ललित कुमार राव शुक्रवार शाम कोर्ट से अपनी वैगन-आर कार से घर लौट रहे थे।

विश्वविद्यालय के सामने पहुंचे ही थे कि फिजिक्स विभाग के शिक्षक डॉ. राजीव मनोहर राजेंद्रनगर स्थित अपने घर जाने के लिए डस्टर कार से एलयू के गेट नंबर दो से निकले। एक गाड़ी से टकराते हुए उनकी कार ललित की वैगन-आर से जा भिड़ी। दोनों पक्षों में झगड़ा होने लगा।

... और मच गई अफरातफरी

विश्वविद्यालय के डॉ. अतुल व एक शिक्षिका समेत कई शिक्षक व छात्र मौके पर आ गए। डॉ. राजीव की तरफदारी के साथ ललित से झगड़ने लगे।

इस बीच रास्ते से गुजर रहे वकीलों ने शिक्षक व छात्रों को अपने साथी से झगड़ते देखा।

उन्होंने वकीलों को कॉल की और खुद ललित की तरफ से नोकझोंक करने लगे।

संख्या बढ़ने के साथ दोनों पक्षों में मारपीट के साथ पथराव शुरू हो गया। हनुमान सेतु-आईटी चौराहा रोड पर अफरातफरी मच गई।
विज्ञापन

प्रदर्शन-पथराव और नारेबाजी

वकीलों ने सड़क पर प्रदर्शन शुरू कर दिया। वहीं छात्रों का जत्था विश्वविद्यालय परिसर से पथराव व नारेबाजी कर रहा था। विश्वविद्यालय चौकी के पुलिसकर्मियों ने हालात बेकाबू होते देख उच्चाधिकारियों को सूचना दी।

एक घंटा लग गया हालात संभालने में
पुलिस लाइन में बीटिंग द रिट्रीट में राज्यपाल व मुख्यमंत्री की मौजूदगी के चलते बड़ी संख्या में पुलिस मौजूद थी। पुलिस व पीएसी को हालात काबू में करने में घंटा भर लगा। इसके बाद दोनों पक्षों ने हसनगंज कोतवाली पहुंचकर तहरीर दी। पुलिस ने घायलों को अस्पताल भेजकर डॉक्टरी मुआयना कराया और रिपोर्ट दर्ज की।

पथराव में सिर फूटा, दांत टूटे
हसनगंज पुलिस ने घायल वकील जीतू यादव व जानकीपुरम के सेक्टर-एच निवासी पवन कुमार सिन्हा को बलरामपुर अस्पताल में भर्ती कराया। छात्रों के पथराव से जीतू का सिर में गंभीर चोट आई थी। वहीं पवन का कहना है कि बवाल के कारण सड़क पर जाम लगा देख वह अपना स्कूटर खड़ा करके आगे बढ़ा था और मारपीट का शिकार हो गया। उसके तीन दांत टूट गए हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें