फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंडियन आइडल ऑडिशन में भावी गायकों का हंगामा, तोड़फोड़

Mon, 17 Oct 2016 06:29 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
इंडियन आइडल ऑडिशन - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
इंडियन आइडल के जरिए पार्श्वगायक बनने का सपना आंखों में लिए सैंकड़ों प्रतिभागी सुबह से ही कतार में लगे थे। ऑडीशन का आयोजन रविवार को अलीगंज के विद्या ट्री मॉडर्न वर्ल्ड कॉलेज में किया गया था।
विज्ञापन


घंटों के इंतजार के बाद भी जब उन्हें ठीक से नहीं सुना गया तो प्रतिभागियों का धैर्य जवाब दे गया और उन्होंने आयोजकों पर भेदभाव व पक्षपात का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया। कार्यक्रम स्थल पर जगह-जगह लगी होर्डिंग तोड़ दी।

हंगामा बढ़ता देख आयोजकों ने पुलिस बुला ली। पुलिस ने लाठियां भांजकर भीड़ को तितर-बितर किया। हालांकि हंगामे के बावजूद 2700 लोगों ने ऑडीशन दिया।

सुबह से ही लग गई थीं कतारें

रियलिटी शो की लोकप्रियता के चलते भोर से ही प्रतिभागियों की कतारें लगनी शुरू हो गई थीं। लखनऊ के अलावा आसपास के जिलों से भी युवा पहुंचे थे। उनके साथ अभिभावकों की उपस्थिति के चलते भीड़ काफी बढ़ गई थी। ऑडीशन विद्यालय में कई कमरों में चल रहा था।

सुबह 11 बजे के करीब प्रतिभागियों का एक समूह विद्यालय के प्रवेश द्वार पर अचानक उग्र हो गया और हंगामा करने लगा। उन्होंने कार्यक्रम के जगह-जगह लगे होर्डिंग को जमीन पर गिराकर उसे तोड़ दिया।

जगह-जगह लगे चर्चित निर्णायकों के चित्रों पर भी गुस्सा निकाला और मुर्दाबाद के नारे लगाए। हंगामे कर रहे युवकों ने बैरीकेडिंग भी तोड़ दी। हंगामे के कारण वहां पुलिसकर्मियों को तैनात कर दिया गया।
विज्ञापन

हमें तो ठीक से सुना ही नहीं गया

हंगामा कर रहे युवकों ने चयन परीक्षा में भेदभाव का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि कुछ संगीत संस्थानों से जुड़े लोगों को प्राथमिकता दी जा रही है जबकि हमें ठीक से सुना भी नहीं गया है।

हम दूर-दराज से यहां आए हैं लेकिन हमें समूह में बुलाकर बस सुनने की खानापूरी की गई है। कई युवक-युवतियां लंबे समय से कतार में लगने के दौरान सुरक्षाकर्मियों के व्यवहार से भी नाराज थे।

इस सम्बंध में जब आयोजकों से उनकी प्रतिक्रिया ली गई तो उन्होंने कहा कि जिन प्रतिभागियों का चयन नहीं हो पाता है वे हमेशा ही इस प्रकार आरोप लगाते हैं। उन्होंने कहा कि किन्हीं संगीत प्रशिक्षण संस्थानों को प्राथमिकता देने का आरोप सरासर गलत है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें