नानकारी के जीवन ज्योति चर्च में सोमवार को चल रही प्रार्थना सभा में दौरान हड़कंप मच गया। हिन्दूवादी संगठनों से जुड़े लोगों ने चर्च में हंगामा और नारेबाजी की। सूचना पाकर सीओ कल्याणपुर और इंस्पेक्टर फोर्स के साथ पहुंचे।
हंगामा कर रहे लोगों ने चर्च में धर्मांतरण कराने का आरोप लगाया। पुलिस अफसरों ने चर्च में पास्टर और वहां मौजूद लोगों से पूछताछ की लेकिन आरोप सही नहीं पाए गए। पुलिस अफसरों के समझाने पर हंगामा कर रहे लोग चले गए।
कल्याणपुर के नानकारी में पॉस्टर रवि पॉल रहते हैं। इनके घर में जीवन ज्योति चर्च है। चर्च में दोपहर को प्रार्थना सभा चल रही थी, जिसमें मैनपुरी, कानपुर देहात, कानपुर नगर, औरैया समेत कई जिलों के करीब 80 लोग शामिल थे।