फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: टीबी मरीज की मौत पर बवाल, बहन ने शव रखकर किया प्रदर्शन

Thu, 02 Apr 2026 02:37 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
शव को सड़क पर रखकर प्रदर्शन करते कॉलोनीवासी।
विज्ञापन
पारा। शिवपुरी आदर्श विहार कॉलोनी में बुधवार को टीबी पीड़ित युवक राहुल उर्फ गोलू (25) की मौत हो गई। उसकी मौत के बाद पारिवारिक संपत्ति विवाद सड़क पर आ गया।
विज्ञापन

राहुल की बहन रजनी ने पिता राजेंद्र गुप्ता पर संपत्ति में हिस्सा न देने का आरोप लगाया। उसने कॉलोनीवासियों के साथ शव को सड़क पर रखकर करीब एक घंटे प्रदर्शन किया। इससे बुद्धेश्वर से दुबग्गा जाने वाली सर्विस लेन पर आवागमन बाधित हो गया। इलाके में तनाव का माहौल बन गया और पुलिस से धक्का-मुक्की भी हुई। पुलिस ने स्थिति बिगड़ती देख हल्का बल प्रयोग कर शव को सड़क से हटवाकर घर के बाहर रखवाया। पुलिस के आश्वासन पर शाम साढ़े सात बजे परिजन शव को श्मशान घाट ले गए। पुलिस सुरक्षा में अंतिम संस्कार संपन्न कराया गया।
इंस्पेक्टर सुरेश सिंह के अनुसार, राहुल आठ वर्ष से टीबी से पीड़ित था। उसका आपराधिक इतिहास भी था। करीब डेढ़ वर्ष पहले राहुल ने पिता की हत्या के लिए हिस्ट्रीशीटर को सुपारी दी थी। इस पर उसे गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था। कुछ महीने पहले पिता की दूसरी शादी से परिवार में विवाद बढ़ गया था। इसी कारण भाई-बहन अलग दूसरे मकान में रह रहे थे।

शव को सड़क पर रखकर प्रदर्शन करते कॉलोनीवासी।

शव को सड़क पर रखकर प्रदर्शन करते कॉलोनीवासी।

शव को सड़क पर रखकर प्रदर्शन करते कॉलोनीवासी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें