फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indresh Kumar: संघ प्रचारक बोले- हामिद अंसारी वहीं चले जाएं जहां घुटन न महसूस हो

Sun, 17 Jul 2022 10:57 AM IST
ishwar ashish अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के प्रचारक ने कहा कि हामिद अंसारी अगर किसी दूसरे देश में बसना चाहते हैं तो जा सकते हैं जरूरत हुई तो उनके लिए आर्थिक मदद भी करेंगे।
विज्ञापन
आरएसएस प्रचारक इंद्रेश कुमार। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के वरिष्ठ प्रचारक इंद्रेश कुमार ने कहा कि यदि पूर्व राष्ट्रपति हामिद अंसारी का भारत में दम घुटता है तो वे दुनिया के किसी भी कोने में जा सकते हैं। उन्होंने कहा कि यदि जरूरत हुई तो वे उनके लिए आर्थिक मदद की अपील भी कर देंगे। वे निराला नगर स्थित सरस्वती शिशु मंदिर में संघ के गुरु दक्षिणा कार्यक्रम में बोल रहे थे।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि यदि महात्मा गांधी ने पंडित जवाहरलाल नेहरू और जिन्ना को अपना कमांडर नहीं बनाया होता तो देश का बंटवारा नहीं होता। यदि सरदार वल्लभ भाई पटेल और सुभाष चंद्र बोस को वे कमांडर बनाते तो भारत की अलग स्थिति होती।

इंद्रेश ने कहा कि आजादी के अमृत महोत्सव पर 15 अगस्त को देश को इतना तिरंगामय कर दें कि दुनिया को लगे कि भारत में आजादी की 75वीं वर्षगांठ का जश्न मनाया जा रहा है। बीते आठ साल में भारत ने विश्व को नई दिशा और दृष्टि दी है। भारत ही दुनिया को हर संकट से बचा सकता है। केंद्र सरकार की मुफ्त राशन वितरण योजना से बीते तीन सालों में देश में कोई भी भूखा नहीं सोया है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि संघ मानवता और राष्ट्रीयता सिखाता है। शक्तिशाली व्यक्ति या समुदाय हिंसक नहीं होता है। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक सहित भाजपा के वरिष्ठ नेताओं और संघ के वैचारिक संगठनों के पदाधिकारियों ने गुरु दक्षिणा भेंट की। इस मौके पर प्रांत प्रचारक कौशल कुमार, विभाग संघ चालक जयकृष्ण सिन्हा, सह प्रांत संघचालक सुनीत खरे आदि मुख्य रूप से मौजूद थे।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें