फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: तीन लोगों से 24.63 लाख रुपये ठगे

Mon, 22 Jun 2026 01:54 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। जालसाजों ने तीन लोगों को कारोबार, निवेश और जमीन के नाम पर ठगा है। उन्होंने पीड़ितों से कुल 24.63 लाख रुपये हड़प लिए। मदेयगंज, कैसरबाग और इंदिरानगर थाने में एफआईआर दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन

मदेयगंज के खदरा निवासी सुरेश कुमार के अनुसार, वह ऑनलाइन कारोबार करना चाहते थे। सोशल मीडिया पर युवक ने उन्हें ऑनलाइन स्टोर चलवाने का झांसा दिया। ठग ने उनसे यूपीआई के माध्यम से 12.63 लाख रुपये ले लिए। इसके बाद उसने उनसे संपर्क तोड़ दिया।
सुशांत गोल्फ सिटी के अर्जुनगंज निवासी मिथिलेश सिंह ने बताया कि केके गुप्ता, कृष्णा श्रीवास्तव, आरके प्रियदर्शी और अनमालिनी ने उन्हें निवेश का झांसा दिया। इस पर उन्होंने कारोबार में निवेश के लिए छह लाख रुपये दिए। आरोपियों ने न कारोबार शुरू किया और न ही रुपये लौटाए। पीड़िता ने कैसरबाग थाने में शिकायत की।
विज्ञापन

इंदिरानगर के खुर्रमनगर निवासी सोहेब फारूकी को अभिलाषा शर्मा और देवेंद्र ने जमीन बेचने का झांसा दिया। सौदा छह लाख रुपये में तय हुआ और आरोपियों ने रजिस्ट्री भी कर दी। बाद में सोहेब को पता चला कि यह जमीन 2011 में उप्र सहकारी आवास संघ ने कब्जे में ले ली थी। आरोपियों को इसके लिए मुआवजा भी मिल चुका था। संबंधित थाना प्रभारियों के अनुसार, तीनों मामलों में जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें