तेलीबाग। पीजीआई के साउथ सिटी निवासी कारोबारी हेमंत कुमार ने अपने नौ कर्मचारियों पर 8.55 करोड़ रुपये के गबन का आरोप लगाया है। कोर्ट के आदेश पर पीजीआई पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है।
विज्ञापन
हेमंत के अनुसार, उतरेठिया बाजार स्थित उनके इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों के शोरूम में मैनेजर विवेक यादव पर स्टॉक, बिक्री व नकदी प्रबंधन की जिम्मेदारी थी। ऑडिट में 8.55 करोड़ रुपये की गड़बड़ी सामने आई। जांच में पता चला कि बिक्री की रकम कंपनी खातों में जमा नहीं की गई। इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों के स्टॉक में भी कमी मिली। आरोप है कि फर्जी दस्तावेज व गलत लेखा प्रविष्टियां बनाई गईं। पूछताछ पर विवेक ने शालिनी मिश्रा, गौरव यादव, रेखा यादव, विनय यादव, विशाल सरोज, प्रेमा देवी, सुप्रिया तिवारी और अयोध्या प्रसाद को भी गबन में शामिल बताया। पुलिस कार्रवाई न होने पर हेमंत ने कोर्ट का सहारा लिया। इंस्पेक्टर धीरेंद्र सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।