कानपुर रोड पर मेट्रो रेल परियोजना के लिए ट्रांसपोर्टर नगर के सामने डिवाइडर पर ड्रिलिंग का काम सोमवार सुबह से शुरू हो जाएगा।
इस काम को तेजी से करने के लिए समय से पहले ही ड्रिलिंग शुरू की जा रही है। भारी वाहनों का शहीद पथ और जेल रोड से डायवर्जन भी सोमवार से शुरू कर दिया जाएगा।
पीएसी गेट नंबर तीन पर बने पाइल फाउंडेशन का अभी पाइल टेस्टिंग रिपोर्ट आना बाकी है, एलएमआरसी और एलएंडटी के इंजीनियर ने काम तेजी से शुरू कर दिया है।
अमौसी के करीब शहीद पथ मोड़ पर बने मेट्रो के पहले बिंदु पर ड्रिलिंग शुरू होगी। ट्रैफिक मैनेजमेंट के साथ ही सड़क पर बेरिकेडिंग का काम भी पूरा कर लिया गया है।
मेट्रो के स्टार्टिंग पॉइंट से करीब 900 मीटर दूरी तक कानपुर रोड के दोनों तरफ पांच- पांच मीटर सड़क घेर दी गई है।
ट्रैफिक पुलिस के अलावा एलएंडटी के गार्ड भी लगाए जाएंगे। अमौसी की तरफ से आलमबाग बस अड्डे आने वाली रोडवेज बसों को टीपी नगर से पहले ही शहीद पथ की तरफ मोड़ दिया जाएगा।
आलमबाग से कानपुर जाने वाली बसों को भी इसी रूट से गुजरना होगा। इसके अलावा वीआईपी रोड भी विकल्प के तौर पर इस्तेमाल होगी।
नगरीय सेवा की बसों को इस बाध्यता से अलग रखा गया है। जैसे जैसे पिलर बनना शुरू होगा, बिजली के खंभे हटते रहेंगे।