फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊः बकरीद पर बदली रहेगी यातायात व्यवस्था, इन रास्तों पर भूलकर भी न जाएं

Sat, 10 Aug 2019 11:19 AM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
प्रतीकात्मक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

बकरीद के दिन सोमवार को यातायात व्यवस्था में बदलाव किया गया है। इस दिन सभी मस्जिदों में नमाज अता की जाएगी। इसे देखते हुए सुबह छह बजे से नमाज समाप्ति तक कई रास्तों पर वाहनों के आवागमन पर रोक लगाई गई है।

विज्ञापन


एएसपी ट्रैफिक पुर्णेंदु सिंह के मुताबिक, इस दौरान सिर्फ एंबुलेंस, शव वाहन व विशेष परिस्थितियों में ही प्रतिबंधित मार्गों पर जाने की अनुमति दी जाएगी। इसके लिए यातायात कंट्रोलरूम के नंबर 0522-2483800 व 7311190519 पर सूचना देनी होगी।

देखें- इन रास्तों पर रहेगी रोक

प्रतीकात्मक तस्वीर
इन रास्तों पर रहेगी रोक
- सीतापुर रोड से डालीगंज रेलवे क्रॉसिंग तिराहा और पक्के पुल की तरफ
- खदरा तिराहे से पक्कापुल की ओर।
-  हरदोई रोड, बालागंज चौराहे से बड़ा इमामबाड़ा और टीले वाली मस्जिद की तरफ।
- कोनेश्वर चौराहे से घंटाघर होकर बड़ा इमामबाड़ा की ओर।
-  घंटाघर और नींबू पार्क से बड़ा इमामबाड़ा व टीले वाली मस्जिद की तरफ।
- चौक चौराहे से नींबू पार्क चौराहे की तरफ।
- कमला नेहरू चौराहे से खुन-खुन जी गर्ल्स कॉलेज होकर नींबू पार्क की ओर।
-  शाहमीना तिराहे से टीले वाली मस्जिद की तरफ ।
-  डालीगंज पुल से सीतापुर रोड होकर पक्के पुल की ओर।
- कैसरबाग और हरदोई रोड से शाहमीना और पक्का पुल की तरफ ।
- एवरेडी तिराहे से मिल एरिया की ओर।
- नाका से ऐशबाग की तरफ ।
-  रकाबगंज पुल चौराहे से नक्खास और यहियागंज की ओर।
- ऐशबाग ओवरब्रिज से ईदगाह की तरफ ।
 -  राजेंद्र नगर चौराहे से ऐशबाग ओवरब्रिज की ओर।
- रस्तोगी इंटर कालेज से ऐशबाग ईदगाह की तरफ ।
 - एसएन मिश्रा द्वार तिराहे से ऐशबाग ईदगाह की ओर।
 - अंजुमन चौराहे से ऐशबाग ईदगाह की तरफ ।
विज्ञापन

देखें- इन रास्तों का करें इस्तेमाल

प्रतीकात्मक तस्वीर
इन रास्तों का करें इस्तेमाल
- सीतापुर रोड से डालीगंज रेलवे क्रॉसिंग और पक्का पुल आने के लिए निरालानगर से आईटी होकर आना होगा।
- पक्कापुल से बंधा रोड नया पुल से।
 - हरदोई रोड से कोनेश्वर चौराहे से चौक चौराहा कमला नेहरू चौराहा या नया पुल, मेडिकल कालेज चौराहा।
- कोनेश्वर चौराहा या नींबू पार्क के पीछे से नया पुल होकर।
- कोनेश्वर चौराहा या कमला नेहरू चौराहा होकर नींबू पार्क।
- मेडिकल कॉलेज और डालीगंज पुल होकर वाहन जा सकेंगे।
- डालीगंज पुल व सीतापुर रोड जाने को आईटी या कपूरथला होकर जाएं।
- शाहमीना तिराहे से मेडिकल कॉलेज या कोनेश्वर चौराहा।
 - मवैया ओवर ब्रिज से लंगड़ा फाटक ओवरब्रिज या राजाजीपुरम होकर।
- रकाबगंज पुलए नत्था तिराहा या मवैया होकर ऐशबाग के लिए जा सकेंगे।
- रकाबगंज पुल की तरफ जाने के लिए नाका से मेडिकल कॉलेज होकर जाना होगा।
- ऐशबाग पुल के नीचे से मोतीनगर होकर जाएं।
 - राजेंद्र नगर से ऐशबाग के लिए मोतीनगर होकर जा सकते हैं।
- पीली कॉलोनी से ऐशबाग ईदगाह की तरफ  से जाने की अनुमति रहेगी।
- मोतीझील कॉलोनी से ऐशबाग ईदगाह की तरफ  से जाना होगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें