आवागमन मार्ग पर सामान्य यातायात के लिए वैकल्पिक मार्ग के अतिरिक्त किसी व्यक्ति की चिकित्सकीय अपरिहार्यता की स्थिति में वैकल्पिक मार्ग के अभाव में प्रतिबंधित मार्ग पर भी एंबुलेंस, फायर सर्विस, शव वाहन, स्कूली वाहन आदि को यातायात पुलिस/स्थानीय पुलिस द्वारा अनुमन्य रहेगा। इसके लिए यातायात नियंत्रण नंबर- 0522 2483800 पर संपर्क किया जा सकता है।
पार्किंग व्यवस्था
- अलीगंज हनुमान मंदिर के पीछे सेक्टर एच-पार्क में पार्किंग स्थल पर वाहन पार्क होंगे।
- अलीगंज हनुमान मंदिर मेले के समीप रोड पर बनी पार्किंग स्थल पर वाहन पार्क होंगे।
- कपूरथला कांपलेक्स मार्ग पर सड़क के किनारे साइकिल/रिक्शा/स्कूटर आदि पार्क होंगे।
- हनुमान सेतु मंदिर के पीछे बंधे पर बनी पार्किंग में वाहन पार्क होंगे।
- हनुमान सेतु नदवा बंधा रोड पर सड़क के किनारे वाहन पार्क कर सकेंगे।