फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आप भी करते हैं ट्रेन से सफर तो जरूर पढ़ें ये खबर, प्रभावित रहेगा कई ट्रेनों का संचालन

Fri, 10 May 2019 04:55 PM IST
Amulya Rastogi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
डेमो
विज्ञापन

सीमित ऊंचाई वाले सब-वे व ट्रैक मेंटेनेंस का असर ट्रेनों के संचालन पर पड़ेगा। 19 एवं 25 मई को कटिहार-अमृतसर एक्सप्रेस (15707) बदले रूट सीवान-थावे-कप्तानगंज-गोरखपुर से चलेगी। वहीं, सद्भावना एक्सप्रेस (14005) 20 व 26 मई को छपरा-बलिया-मऊ के रास्ते, अमृतसर-कटिहार एक्सप्रेस (15708) 21 एवं 26 मई को कप्तानगंज-थावे-सीवान से चलेगी।

विज्ञापन


सद्भावना एक्सप्रेस (14006) 21 व 26 मई को मऊ-बलिया-छपरा होकर, सद्भावना एक्सप्रेस (14016) 22 मई को औड़िहार-मऊ-भटनी के रास्ते, उदयपुर-न्यू जलपाई गुड़ी एक्सप्रेस व नई दिल्ली-सहरसा वैशाली एक्सप्रेस और बरौनी-जम्मूतवी एक्सप्रेस (12491) 26 मई को सीवान-थावे-कप्तानगंज-गोरखपुर होकर आएंगी।

30 मई को सीतामढ़ी से चलने वाली सद्भावना एक्सप्रेस (14005) छपरा-बलिया-गाजीपुर सिटी-औड़िहार के रास्ते, बलिया से गुजरने वाली लखनऊ-वाराणसी सिटी एक्सप्रेस (15008) 29 मई को भटनी में निरस्त होगी। 30 मई को यह भटनी से ही रवाना होगी। 21 मई को लखनऊ-छपरा एक्सप्रेस (15054) बलिया में रद्द होगी। दूसरी ओर नई दिल्ली-सहरसा वैशाली एक्सप्रेस 21 मई को 45 मिनट, 22 मई को अजमेर-किशनगंज (15716) वाराणसी मंडल पर 70 मिनट रोकी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

अवध-आसाम एक्स. का संचालन प्रभावित

डेमो
मध्य रेलवे के नौगछिया-कटिहार खंड पर सब-वे निर्माण के कारण डिब्रूगढ़ से चलने वाली अवध-असम एक्सप्रेस (15909) 11, 18, 25 मई, 01, 08, 15, 22 एवं 29 जून को पांच घंटे देरी से रवाना होगी। अवध-असम एक्सप्रेस (15910) लालगढ़ से 10, 17, 24, 31 मई, 07, 14, 21 एवं 28 जून को पांच घंटे रोककर चलाई जाएगी।

किशनगंज-अजमेर गरीब नवाज एक्स. 12, 19, 26 मई, 02, 09, 16, 23 एवं 30 जून को बदले रास्ते कटिहार-पूर्णिया-सहरसा-मानसी से चलेगी। नाहरलागुन-आनन्द विहार टर्मिनस एक्सप्रेस (22411) 11, 18, 25 मई, 01, 08, 15, 22 एवं 29 जून को कटिहार-पूर्णिया-सहरसा-मानसी से चलेगी। उदयपुर से उदयपुर-न्यू जलपाईगुड़ी एक्सप्रेस 11, 18, 25 मई, 01, 08, 15, 22 एवं 29 जून को मानसी-सहरसा-पूर्णिया-कटिहार के रास्ते चलेगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें