जब पुलिस ने बिजली विभाग के अफसरों से संपर्क किया तो पता चला कि परिसर में कोई भी कैमरा नहीं लगा था। आशंका है कि इसकी जानकारी बदमाशों को भी थी।
काली स्कूटी से आए थे बदमाश, संविदाकर्मी भी शक के दायरे में
पुलिस के मुताबिक जांच में सामने आया कि बदमाश काली स्कूटी से सेक्टर-19 की तरफ से आए थे। वारदात अंजाम देने के बाद खुर्रमनगर की तरफ भाग निकले। इन दोनों रूटों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज पुलिस जुटा रही है। वहीं कुछ तथ्य ऐसे सामने आए हैं, जिससे संविदाकर्मी भी शक के दायरे में है। उससे पूछताछ की जा रही है। राजेश के मोबाइल की कॉल डिटेल भी खंगाली जा रही है, जिससे सुराग मिल सके।
जल्द होगा खुलासा
एडीसीपी नॉर्थ एआर शंकर का कहना है कि संदिग्ध लुटेरों की सीसीटीवी फुटेज मिली हैं। कुछ अन्य सुराग भी हाथ लगे हैं, जिनके आधार पर तफ्तीश की जा रही है। जल्द वारदात का खुलासा किया जाएगा।