फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow: बंथरा में दिनदहाड़े लूट, चार बदमाशों ने दुकानदार से छीने एक लाख रुपये व चेन, जान से मारने की दी धमकी

Sun, 20 Apr 2025 05:00 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

बंथरा में बदमाशों ने एक दुकानदार की पिटाई कर उससे एक लाख रुपये और सोने की चेन लूट ली। मामले में तीन नामजद व एक अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन
एफआईआर (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बंथरा में रामचौरा रोड निवासी दुकानदार आयुष साहू को बदमाशों ने पीट दिया। आरोपियों ने उनसे एक लाख रुपये और सोने की चेन लूट ली। पुलिस ने तीन नामजद व एक अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।

विज्ञापन


आयुष के मुताबिक 16 मार्च को सुबह 11:30 बजे वह अपनी दुकान से एक लाख रुपये लेकर बैंक ऑफ इंडिया में जमा करने गए थे। किसी कारण के चलते रकम जमा नहीं हो सकी। ऐसे में वह बाइक से घर लौट रहे थे। वह बैंक से थोड़ा आगे ही पहुंचे थे कि तभी पंजाब नेशनल बैंक के सामने अभय यादव व उसके साथी साहिल, कुणाल और एक अज्ञात ने उन्हें जबरन रोक लिया और गाली-गलौज करने लगे। विरोध पर आरोपियों ने उन्हें पीट दिया।

ये भी पढ़े-  UP News: रक्षामंत्री से मिला व्यापारियों का प्रतिनिधि मंडल, व्यापारी कल्याण बोर्ड के गठन सहित रखी ये मांगें
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़े- UP: 'खराब मौसम से प्रभावितों को वितरित करें राहत राशि', सीएम योगी के निर्देश- अधिकारी सर्वे कर भेजें रिपोर्ट


चारों ने उनसे रकम और गले में पहनी उनके चेन लूट ली। लोगों को मदद के लिए आता देख आरोपी हत्या की धमकी देते हुए भाग निकले। इंस्पेक्टर राणा राजेश कुमार सिंह ने बताया कि घटनास्थल के आसपास सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाले जा रहे हैं। जांच चल रही है। साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें