यूपी की राजधानी लखनऊ के मड़ियावं क्षेत्र से एक शर्मनाक घटना सामने आई, जब मां समान भाभी से देवर ने दुष्कर्म का प्रयास किया और विरोध करने पर पत्नी के साथ मिलकर पीट दिया। पति के आपत्ति जताने पर उसे भी मारापीटा।
महिला का अरोप है कि 15 जून 2024 को वह घर पर अकेले थी। जिसका फायदा उठाते हुए देवर ने उसके कपड़े फाड़ दिए और गंदा काम करने की कोशिश की। विरोध करने पर देवर और देवरानी ने उसे खूब पीटा, लेकिन पहले महिला ने बदनामी के चलते पुलिस को शिकायत करना उचित नहीं समझा। जिससे बेशर्म देवर को हौसला और बढ़ गया और दूसरे दिन उसने फिर से दुष्कर्म करने का प्रयास किया।
ये भी पढ़े-
UP News: 'ज्ञान के साथ अर्थव्यवस्था में बज रहा भारत का डंका...', रक्षामंत्री बोले- हम तेजी से बढ़ रहे आगे
इस बार महिला ने पुलिस से शिकायत की तो पुलिस ने नजरअंदाज कर दिया। इसके बाद तीन जुलाई को जब महिला नहा रही थी तो वह महिला को बाथरुम से जबरन खींचकर बाहर निकाल दिया। इस बार बेशर्मी की सारी हदे पार करते हुए देवर व उसके ससुर और साले ने भी महिला से गंदा काम करने का प्रयास किया। महिला के विरोध करने पर मौके पर मौजूद देवरानी ने अपने पिता व भाई से पीड़िता पर तेजाब डालने को कहा। घबराई महिला के शोरगुल करने पर आसपास के लोगों ने एकत्रित होकर महिला को बचा लिया।
ये भी पढ़े-
UP News: रक्षामंत्री से मिला व्यापारियों का प्रतिनिधि मंडल, व्यापारी कल्याण बोर्ड के गठन सहित रखी ये मांगें
कोर्ट का लिया सहारा
शिकायत के बाद भी पुलिस द्वारा कोई कार्रवाई न करने पर मायूस दंपत्ति ने कोर्ट का रुख किया। कोर्ट के आदेश पर मड़ियांव पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। फिलहाल मामले की जांच जारी है और साक्ष्य के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।