फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: महाकुंभ 2025 में ड्यूटी करने वाले रोडवेज के चालकों-परिचालकों सीएम योगी की सौगात, दिया गया बोनस

Tue, 08 Jul 2025 10:13 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का इसके लिए आभार जताया है। उन्होंने कहा कि यह परिवहन निगम के चालकों-परिचालकों के लिए प्रेरणा का काम करेगा। इस मद में 24.71 करोड़ की राशि भेजी गई है।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महाकुंभ में ड्यूटी करने वाले परिवहन निगम के चालकों-परिचालकों को 10 हजार रुपये बोनस दे दिया गया है। 24071 चालकों-परिचालकों के खाते में 24.71 करोड़ की राशि भेजी गई है। इसमें 11786 चालक व 12285 परिचालकों सहित कुल 24071 कर्मी शामिल हैं।

विज्ञापन


परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने यह जानकारी देते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का इसके लिए आभार जताया है। उन्होंने कहा कि यह परिवहन निगम के चालकों-परिचालकों के लिए प्रेरणा का काम करेगा। इससे प्रेरणा लेकर आने वाले समय में हमारे चालक-परिचालक और बेहतर सुविधाएं जनता को मुहैया कराएंगे।

ये भी पढ़ें - यूपी: छांगुर बाबा के खिलाफ ईडी ने दर्ज किया केस, विदेशी फंडिंग की करेगी जांच; एक दर्जन खाते रडार पर
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - प्रदेश में कल 37 करोड़ पौधे लगाकर बनेगा रिकॉर्ड, सभी जिलों में रहेंगे मंत्री; सीएम अयोध्या से करेंगे शुरुआत


परिवहन मंत्री ने बताया कि महाकुंभ-2025 में सभी 19 क्षेत्रों से चालकों-परिचालकों की ड्यूटी लगाई गई थी। इनमें में लखनऊ से 2162, अयोध्या से 725, प्रयागराज से 1522 व देवीपाटन मंडल से 981 चालकों परिचालकों की ड्यूटी लगाई गई थी।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें