फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: डॉ. रतन कुमार सिंह के नाम पर सड़क का नाम

विज्ञापन
डॉ. रतन कुमार सिंह के नाम पर सड़क का नाम।
विज्ञापन
लखनऊ। मशहूर त्वचा रोग विशेषज्ञ डॉ. रतन कुमार सिंह के नाम पर रविवार को मार्ग का नामकरण किया गया। गौतमबुद्ध नगर से भाजपा विधायक पंकज सिंह ने चौक में तुलसीदास मार्ग से चौक कोतवाली तक के संपर्क मार्ग के शिलापट का अनावरण किया।
विज्ञापन

इंडियन मेडिकल एसोसिएशन की ओर से हुए इस आयोजन में विधायक पंकज सिंह ने कहा कि डॉ. रतन कुमार सिंह का जीवन समाज के लिए समर्पित था। मेयर सुषमा खर्कवाल ने कहा कि नगर निगम ने चिकित्सा और शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले व्यक्ति को सम्मान प्रदान किया है। इस मौके पर आईएमए अध्यक्ष डॉ. सरिता सिंह, पार्षद अनुराग मिश्रा और डॉ. अश्विनी कुमार सिंह मौजूद रहे।

डॉ. रतन कुमार सिंह के नाम पर सड़क का नाम।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें