लखनऊ से सटे जिले रायबरेली के भदोखर थाना क्षेत्र में बुधवार सुबह आठ बजे स्कूली बच्चों से भरी बीएसएस पब्लिक स्कूल की बस खड्ड जा घुसी, जिससे 25 बच्चे घायल हो गए।
यह हादसा बस का स्टेयरिंग खराब होने की वजह से माना जा रह है।
घायल बच्चों में पांच बच्चों को अंबिका, अभिषेक, अकीब हुसैन, अमन, अक्षय को गंभीर रूप से चोटें आईं हैं।
ये सभी आठ से 12 साल के हैं। इनका इलाज सिमहैंस हॉस्पिटल में कराया गया। यह हादसा उस वक्त हुआ, जब बच्चों को लेकर बस जिला मुख्यालय सई नदी के किनारे स्थित स्कूल आ रही थी, तभी स्टेयरिंग फेल हो गया।
इस घटना से गुस्साए लोगों ने स्कूल प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन भी किया।