फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाराबंकी में सड़क हादसा: डेढ़ घंटे तक नहीं मिली एंबुलेंस, बाबा–पोते की मौत, जिला अस्पताल में हंगामा

Sun, 07 Dec 2025 06:18 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, बाराबंकी

सार

बाराबंकी के चिनहट रोड स्थित एक गांव में हुए भीषण सड़क हादसे में बाबा और पोते की दर्दनाक मौत हो गई। छात्र अपने बाबा के साथ परीक्षा देने गया था।
विज्ञापन
दुर्घटना में बाबा-पोता दोनों की मौत हो गई। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बाराबंकी के देवा चिनहट रोड पर बरेठी गांव के पास रविवार शाम हुए दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार बाबा और पोते की मौत हो गई। तेज रफ्तार डीसीएम ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी, जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने तत्काल 108 एंबुलेंस पर कॉल किया, पर एंबुलेंस मौके पर नहीं पहुंची। लोगों ने एक पिकअप वाहन की मदद से घायलों को जिला अस्पताल भेजा, जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन


मृतकों की पहचान लखनऊ के विभूति खंड निवासी रामस्वरूप (55 ) और उनके पोते आयुष यादव (20) के रूप में हुई है। आयुष बाराबंकी के बेलहरा के पास स्थित एक कॉलेज में स्नातक द्वितीय वर्ष के छात्र थे। रविवार को रामस्वरूप उसे परीक्षा दिलाने बाराबंकी लेकर आए थे और वापस लखनऊ लौटते समय हादसा हुआ।

परिजनों का आरोप है कि एंबुलेंस समय पर न पहुंचने और जिला अस्पताल में इलाज में देर होने के कारण दोनों की जान नहीं बच सकी। जिला अस्पताल में परिजनों ने हंगामा किया। सूचना पर सीओ सिटी संगम कुमार समेत कई अधिकारी मौके पर पहुंचे और स्थिति को शांत कराया। हादसे के बाद डीसीएम चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने डीसीएम को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें