फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur: पूर्व सांसद रिजवान जहीर को ललितपुर और दामाद को आगरा जेल में किया गया शिफ्ट, पढ़ें- क्या है पूरा मामला?

Mon, 11 Jul 2022 02:38 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, बलरामपुर

सार

हत्या की साजिश में जेल में बंद पूर्व सांसद रिजवान जहीर को और उसके दामाद को अलग-अलग जेलों में शिफ्ट किया गया है। जेलर के अनुसार, ये कार्रवाई शासन के निर्देश पर की गई है।
विज्ञापन
पूर्व सांसद रिजवान जहीर व रमीज नेमत। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तुलसीपुर नगर पंचायत के पूर्व चेयरमैन फिरोज अहमद पप्पू के हत्या की साजिश में बलरामपुर जेल में बंद पूर्व सांसद रिजवान जहीर को ललितपुर जेल में तथा उनके दामाद रमीज को आगरा जेल में शिफ्ट किया गया है। जेलर बीके मिश्र ने बताया कि यह कार्रवाई शासन के निर्देश पर की गई है।

विज्ञापन


बताते चलें कि करीब 6 माह पहले पूर्व सांसद रिजवान जहीर, बेटी जेबा रिजवान तथा दामाद रमीज नेमत के साथ पूर्व चेयरमैन की हत्या की साजिश में गिरफ्तार किए गए थे। बाद में प्रदेश सरकार ने इनके खिलाफ गैंगेस्टर एवं रासुका के तहत कार्रवाई किया है।

तुलसीपुर तथा लखनऊ स्थित पूर्व सांसद व उनके परिजनों की करीब 15 करोड़ की संपत्ति जब्त की जा चुकी है। बेटी जेबा रिजवान को गत माह हाईकोर्ट लखनऊ से मिली जमानत के बाद जेल से रिहा कर दिया गया है।
विज्ञापन


जेबा के ऊपर भी जमानत मिलने के बाद रासुका लगाया गया था लेकिन इसे केंद्रीय गृह मंत्रालय ने मंजूरी नहीं दी। इसी वजह से उन्हें रिहाई मिल गई थी। गत शुक्रवार को हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच ने पूर्व सांसद की जमानत अर्जी खारिज कर दी थी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें