फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घूमने-फिरने के शौकीन हैं तो इस नए पिकनिक स्पॉट का लुत्फ उठाने के लिए हो जाइए तैयार

Wed, 03 Jan 2018 02:23 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
गोमती किनारे चल रहा है मेट्रो के स्पेशल स्पान का काम। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
घूमने-फिरने के शौकीनों के लिए एक अच्छी खबर है। इसी साल उनके लिए एक और पिकनिक स्पॉट तैयार हो जाएगा। यह नई लोकेशन होगी हनुमान सेतु के नीचे रिवरफ्रंट। इसे और बेहतर बनाने के लिए एलएमआरसी भी अपना योगदान देगी।
विज्ञापन


यहां से गुजर रही मेट्रो लाइन के लिए बन रहे 175 मीटर लंबे स्पेशल स्पान पुल के लुक का नया डिजाइन तैयार किया जा रहा है। इसी साल सितंबर तक इस पुल को तैयार कर लेने की योजना है। 

गोमती के ऊपर बनेगा एलीवेटेड रूट
मेट्रो के एक अधिकारी ने बताया कि हनुमान सेतु के पास गोमती नदी के ऊपर से ट्रेन एलीवेटेड रूट से गुजरेगी। इसके लिए मवैया की ही तरह एक बैलेंस्ड कै ंटेलीवर स्पेशल स्पान गोमती नदी पर भी बनाया जा रहा है। यह हनुमान सेतु के बिल्कुल पास में ही है। यहां सिंचाई विभाग पहले ही रिवरफ्रंट के सौंदर्यीकरण का काम कर रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

तैयार हो रहा है थ्रीडी डिजाइन

- फोटो : amar ujala
मूलरूप से यह पुल बिल्कुल मवैया की तरह होगा, पर देखने में इससे आकर्षक होगा। इसके लिए रेलिंग और स्पान की बीम को विशेष तौर पर डिजाइन कि या जाएगा। एक थ्रीडी डिजाइन भी लखनऊ मेट्रो तैयार करा रहा है। इससे पता चल सके कि पुल कैसा दिखेगा।

चार पिलर पर बनेगा स्पान
लखनऊ मेट्रो ने अभी बेसिक डिजाइन तैयार कराया है। इसमें पूरा स्पेशल स्पान चार पिलर्स पर बनेगा। इसमें बीच का स्पान 85 मीटर और दोनों तरफ 45-45 मीटर के साइड स्पान बनाए जाएंगे। पिलर्स बनाने का काम गोमती नदी में पूरा कर लिया गया है। अब बीम ढालने का काम शुरू किया जाएगा। पुल का निर्माण पूरा होने के इसके सौंदर्यीकरण का काम किया जाएगा। 

सेल्फी पॉइंट भी बनेगा
रिवरफ्रंट से लखनऊ मेट्रो के इस स्पेशल स्पान का लुक उस समय खास होगा, जब वहां से ट्रेन गुजरेगी। हर पांच से सात मिनट पर ट्रेन यहां से गुजरते हुए लोगों को देखने को मिलेगी। यहां एक सेल्फी पॉइंट बनाया जाएगा। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें