फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow: जान जोखिम में डाल 20 फिट गहरे सीवरेज प्लांट के टैंक में उतरा आरक्षी अवधेश... नहीं बची रितेश की जान

Tue, 22 Apr 2025 11:23 AM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

राजधानी लखनऊ में एक बच्चा 20 फीट गहरे सीवरेज के गड्ढे में गिर गया। उसे बचाने के लिए एक आरक्षी अवधेश यादव गहरे गड्ढे में उतरे और बच्चे को बाहर निकाला पर उसकी जान नहीं बच सकी।
विज्ञापन
इसी गड्ढे में गिरा बच्चा व उसे निकालने वाला आरक्षी। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोमवार शाम करीब साढ़े पांच बजे रितेश अपने बड़े भाई रूपेश और दो बहनों के साथ खेल रहा था। इसी बीच वह सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट की रेलिंग पर चढ़ने के दौरान 20 फुट गहरे टैंक में गिर गया। टैंक के ऊपर ढक्कन नहीं रखा हुआ था। रूपेश और बहनों ने मदद के लिए शोर मचाया। पार्क के ओपन जिम में मौजूद विवेक सिंह व रोहित दौड़ कर टैंक के पास पहुंचे। अंदर उन्हें रितेश छटपटाता दिखाई दिया। 

विज्ञापन


दोनों दौड़कर पार्क के बाहर गए और टिंबर वाले के पास से सीढ़ी और बांस लेकर आए। इसी बीच गुडंबा थाने के शिवानी विहार चौकी प्रभारी केशव झा, खत्री चौकी प्रभारी देवेंद्र सिंह व मुख्य आरक्षी अवधेश यादव भी मौके पर पहुंच गए। अंदर रितेश दिखाई नहीं दे रहा था।

ये भी पढ़ें - यूपी में देर रात दौड़ी तबादला एक्सप्रेस: 11 डीएम समेत 33 आईएएस बदले, शिशिर की जगह विशाल सिंह नए सूचना निदेशक
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - यूपी में लू का अलर्ट, 44.3 डिग्री के साथ प्रयागराज रहा सबसे गर्म, जानें अपने जिले का हाल


इसके बाद आरक्षी अवधेश यादव सीढ़ी के सहारे नीचे टैंक में उतरे। करीब 20 मिनट के प्रयास के बाद रितेश को ढूंढ निकाला फिर लोगों की मदद से रितेश को बाहर निकाला गया। बेसुध रितेश को ट्रामा सेंटर ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर इन्दिरा नगर के दमकलकर्मी भी मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन


दो माह पूर्व भी गिरा था बालक 
स्थानीय लोगों ने बताया कि ओपन जिम के पास सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट का एक हिस्सा टूटने से गड्ढा हो गया है। करीब दो माह पूर्व छह साल का आर्यन गिर गया था। उस समय वहां मौजूद सीतापुर निवासी नसीर ने उसकी जान बचा ली थी।

पार्क के मुख्य गेट के पास भी खुला है नाला
नगर निगम के अभियंत्रण विभाग की लापरवाही का आलम यह है कि पार्क के मुख्य गेट के पास भी नाला का खुला हुआ है। इसके अलावा पार्क की बाउंड्री के सटे सड़क से लगे एक नाले का बड़ा हिस्सा खुला हुआ है। सड़क के मोड़ पर होने के कारण दुर्घटना की संभावना हमेशा बनी रहती थी।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें