फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Railway News: आरपीएफ टिकट दलालों पर नहीं कर पाएगी कार्रवाई, नई व्यवस्था में छिना अधिकार

Fri, 02 May 2025 03:31 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

नई व्यवस्था के तहत अब आरपीएफ टिकट दलालों पर कोई कार्रवाई नहीं कर पाएगी। ये जिम्मेदारी अब आईआरसीटीसी को दी गई है। जानें, जरूरी अपडेट्स- 
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : Istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

टिकट दलालों पर अब आरपीएफ कार्रवाई नहीं कर पाएगी। जुर्माने से लेकर गिरफ्तार करने तक की कार्रवाई का अधिकार आरपीएफ से छीन लिया गया है। आरपीएफ टिकट दलालों को कार्रवाई के लिए आईआरसीटीसी को सौंपेगी। सूत्र बताते हैं कि अधिकतम कार्रवाई लाइसेंस रद्द करने तक ही हो सकेगी।

विज्ञापन


भारतीय रेलवे खानपान एवं पर्यटन निगम (आईआरसीटीसी) रेलवे टिकटिंग का कामकाज देखती है। आईआरसीटीसी की वेबसाइट व एप पर 70 प्रतिशत तक टिकट बुक होते हैं। शेष टिकटों की बुकिंग आरक्षण केंद्रों से होती है। होली, दीपावली सहित अन्य त्योहारों, गर्मी की छुट्टियों आदि में ट्रेनों में लंबी वेटिंग हो जाती है, जिसका फायदा आईआरसीटीसी के अधिकृत टिकट एजेंट उठाते हैं। टिकटों में सेंधमारी कर यात्रियों को मनमाने रेट पर बेचते हैं।

ये भी पढ़े- जाति जनगणना: मायावती बोलीं- बसपा ही ओबीसी की हितैषी, बहुजन कल्याण के लिए भाजपा-कांग्रेस पर भरोसा करना घातक
विज्ञापन


इन पर अभी तक आरपीएफ कार्रवाई करती थी। आरपीएफ एक्ट 143 के तहत दलालों की धरपकड़ होती थी। इसके तहत पकड़े जाने वाले टिकट दलालों को जेल या जुर्माना, अथवा दोनों सजा सुनाई जाती थी। नए नियम के तहत अब आरपीएफ दलालों को पकड़कर आईआरसीटीसी को सौंपेगी। आईआरसीटीसी ही एजेंट पर कार्रवाई करेगी। सूत्र बताते हैं कि यह लंबी प्रक्रिया साबित होगी। ज्यादा से ज्यादा लाइसेंस कैंसिल करने तक की ही कार्रवाई होगी। एजेंट फिर नए पते व नाम पर नया लाइसेंस लेकर गोरखधंधा शुरू कर देंगे।

ये भी पढ़े- UP Weather: सीएम योगी का अफसरों को निर्देश- आंधी-बारिश से हुए नुकसान पर तत्परता से राहत कार्य करें अधिकारी

ऐसे करते हैं टिकटों में सेंधमारी
आईआरसीटीसी के एजेंट भी टिकट दलाली में शामिल होते रहे हैं। ऐसे एजेंट फर्जी आईडी बनाकर टिकटों में सेंधमारी करते हैं। प्रतिबंधित सॉफ्टवेयर का इस्तेमाल कर तत्काल कोटे के टिकटों को बुक कर लेते हैं। यह सॉफ्टवेयर एक बार में 10 से 12 तक टिकट बुक कर देता है। ऐसे में अब इन पर आरपीएफ की जगह आईआरसीटीसी ही कार्रवाई कर पाएगी।

इतनी वसूली करते हैं एजेंट

टिकट रेट
स्लीपर 500 - 800 रुपये
थर्ड एसी 1000 - 1200 रुपये
सेकेंड एसी 1200 - 1500 रुपये
फर्स्ट एसी 1500 - 2000 रुपये
चेयरकार 1500 - 1800 रुपये

(नोटः यह वसूली टिकट दर के अतिरिक्त की जाती है। जबकि आईआरसीटीसी के अधिकृत एजेंटों को स्लीपर पर 20 रुपये व एसी पर 40 रुपये कमीशन मिलता है।)
विज्ञापन

इतनी हुई हैं कार्रवाइयां

वर्ष  -- केस -- पकड़े गए दलाल
वर्ष उत्तर रेलवे पूर्वोत्तर रेलवे उत्तर रेलवे पूर्वोत्तर रेलवे
2022 102 64 109 72
2023 217 94 254 101
2024 190 68 207 73
2025 17 04 18 05
कुल 526 230 588 251

उत्तर रेलवे के आरपीएफ कमांडेंट देवांश शुक्ल ने बताया कि बोर्ड की ओर से हाल ही में ऐसा निर्णय दिया गया है। इसके तहत आरपीएफ दलालों को पकड़कर आईआरसीटीसी को कार्रवाई के लिए सौंपेगी। आगे की कार्रवाईआईआरसीटीसी द्वारा की जाएगी। पूर्वोत्तर रेलवे के आरपीएफ कमांडेंट चंद्रमोहन मिश्र के अनुसार आरपीएफ अब टिकट दलालों को पकड़कर जेल नहीं भेज सकेगी। ऐसे में चुनौतियां बढ़ गईं हैं। टिकट दलालों पर अंकुश लगाने के लिए नए तरीके अपनाए जाएंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें